• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘धुरंधर’ एक्टर अब आमिर खान के साथ मचाएंगे गदर, ‘ललकारा’ में हुई धांसू एंट्री, क्रिकेट की ले रहे ट्रेनिंग?

Admin by Admin
September 11, 2026
in मनोरंजन
0
‘धुरंधर’ एक्टर अब आमिर खान के साथ मचाएंगे गदर, ‘ललकारा’ में हुई धांसू एंट्री, क्रिकेट की ले रहे ट्रेनिंग?

[ad_1]

Last Updated:September 10, 2026, 23:29 IST

‘धुरंधर’ फेम एक्टर को आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म ‘ललकारा’ में अहम रोल मिला है. वे फिल्म में आमिर खान के खास दोस्त का रोल निभाते दिखेंगे. चर्चाएं हैं कि वे आमिर खान के साथ क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं, ताकि अपने-अपने किरदारों के साथ न्याय कर सकें. फिल्म 1952 की ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित है, जिसमें आमिर खान स्वतंत्र भारत के पहले क्रिकेट कप्तान लाला अमरनाथ का रोल निभा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर' एक्टर अब आमिर खान के साथ मचाएंगे गदर, 'ललकारा' में हुई धांसू एंट्रीZoom

‘ललकारा’ भारत-पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज पर आधारित है. (फोटो साभार: Instagram@danishpandor)

नई दिल्ली: एक्टर ने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी में पाकिस्तानी गैंगस्टर का रोल निभाया था. दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया. वे पिछली बार फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दंगाई के किरदार में दिखे थे. अब खबर है कि उनकी आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘ललकारा’ में एंट्री हुई है. हम उजैर बलोच का किरदार निभाने के लिए मशहूर दानिश पंडोर की बात कर रहे हैं.

दानिश पंडोर आशुतोष गोवारिकर के डायेरक्शन में बन रही स्पोर्ट्स ड्रामा ‘ललकारा’ की कास्ट में शामिल हो गए हैं. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दानिश पंडोर को फिल्म में एक अहम रोल मिला है और वे आमिर के दोस्तों में से एक का किरदार निभाएंगे. वे आमिर और ‘जुबली’ फेम एक्टर सिद्धांत गुप्ता के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. खबर है कि दानिश का ‘ललकारा’ में अहम रोल होगा. हालांकि, एक्टर के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि वे फिल्म में आमिर खान के दोस्तों में से एक का रोल निभाएंगे.

क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे सितारे
चर्चाएं थीं कि दानिश पंडोर, विक्रांत मैसी के प्रोजेक्ट में शामिल होंगे, मगर इस खबर ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है. मेकर्स कास्टिंग का दायरा बढ़ा रहे हैं. इसमें और भी बड़े नाम शामिल हो सकते हैं. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान, सिद्धांत गुप्ता और दानिश पंडोर अपने-अपने किरदारों के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं. वे फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं. उम्मीद है कि ये एक्टर्स असल जिंदगी के उन लोगों जैसे दिखेंगे जिनसे उनके किरदार प्रेरित हैं. आमिर महान क्रिकेटर लाला अमरनाथ का किरदार निभाएंगे, जो आजाद भारत के पहले क्रिकेट कप्तान बने थे.

2 दशक बाद साथ आए आमिर-आशुतोष
‘ललकारा’ की कहानी 1952 की ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित है. यह पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा दोस्ती, टकराव और राष्ट्रीय गौरव जैसे विषयों को दिखाएगा और साथ ही भारतीय क्रिकेट इतिहास के एक अहम चैप्टर को भी सामने लाएगा. आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर दो दशक बाद फिर साथ आए हैं. उन्होंने पिछली बार फिल्म ‘लगान’ में काम किया था. ‘ललकारा’ को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट, राजकुमार हिरानी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही है. फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 10, 2026, 23:29 IST



[ad_2]

Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों संभलकर, आज कानूनी पचड़े में डाल सकती है एक गलती, तो करियर में मिलेंगे नए अवसर

Next Post

Opinion on doping in Indian Wrestling: मेडल जीतने से पहले डोप टेस्ट में हार रहे भारत के पहलवान! आखिर जिम्मेदार कौन?

Next Post
Opinion on doping in Indian Wrestling: मेडल जीतने से पहले डोप टेस्ट में हार रहे भारत के पहलवान! आखिर जिम्मेदार कौन?

Opinion on doping in Indian Wrestling: मेडल जीतने से पहले डोप टेस्ट में हार रहे भारत के पहलवान! आखिर जिम्मेदार कौन?

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement