Last Updated:
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 11 सितंबर का दिन कई बड़े बदलाव लेकर आ सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, वहीं बिजनेस में नए प्रयोग फायदा दिला सकते हैं और अचानक रुका हुआ पैसा भी वापस आने के योग हैं. निवेश के लिए दिन अनुकूल बताया जा रहा है, लेकिन बिना सलाह के कोई फैसला लेना ठीक नहीं रहेगा. रिश्तों की बात करें तो पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. हालांकि बेवजह के विवाद से बचना जरूरी है, वरना परेशानी बढ़ सकती है. जानिए शुक्रवार को आपके लिए क्या रहेगा शुभ और किन मामलों में रखनी होगी सावधानी.
Today Vrishabh Rashifal 11 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह से कन्या राशि में संचरण करेंगे .आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन कितना बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन थोड़ा अच्छा और थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आपको अपने परिवार का पूरा ख्याल रखना होगा. आज आप अपने जीवन से जुड़े बड़े और अहम फैसले भी लें सकते हैं. हालांकि आज आप बेवजह लड़ाई झगड़े से बचें, वरना आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं.
करियर में मिलेंगे अवसर
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें हैं आज उन्हें करियर में नए नए अवसर मिलेंगे. यदि आप नये नौकरी के लिए प्रयास के रहें हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है. जो लोग बिजनेस के रहे हैं आज वो अपने कार्यक्षेत्र में नए नए प्रयोग करेंगे तो इससे आपको फायदा भी जरूर मिलेगा. आज आपको अचानक आपका रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है.
शेयर बाजार में निवेश का सही समय
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. हालांकि इसके पहले आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए.
पार्टनर के साथ बिताएंगे क़्वालिटी टाइम
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उनके लव लाइफ में खुशहाली आएगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर क़्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं. इससे आप दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. जो लोग शादीशुदा है आज वो कहीं बाहर घूमने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से आपके लिए काफी बेहतर है.
माता लक्ष्मी को चढ़ाएं दही
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक माता लक्ष्मी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप उन्हें यदि उन्हें दही का भोग लगाएंगे तो इससे आपके आर्थिक स्थिति में सुधार जरूर होगा.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें

