• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई’… बृजभूषण सिंह के बरी होते ही विनेश फोगाट का बड़ा ऐलान

Admin by Admin
September 11, 2026
in खेल
0
‘लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई’… बृजभूषण सिंह के बरी होते ही विनेश फोगाट का बड़ा ऐलान


Last Updated:August 03, 2026, 17:32 IST

दिल्ली की अदालत द्वारा पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट ने फैसले को चुनौती देने का ऐलान किया है. विनेश ने कहा कि महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को जल्द से जल्द अपील दायर करने का निर्देश दिया है और उनका संघर्ष जारी रहेगा.

'लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई'... बृजभूषण के बरी होते ही विनेश फोगाट का बड़ा ऐलानZoom

बृजभूषण सिंह बनाम विनेश फोगाट

नई दिल्ली: विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट ने सोमवार को कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली महिला पहलवान दिल्ली की अदालत द्वारा उन्हें बरी करने के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी.

Advertisement
Advertisement

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में सिंह और सह आरोपी विनोद तोमर को बरी कर दिया. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने भाजपा के पूर्व सांसद सिंह और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव तोमर को इस मामले में बरी किया. विनेश ने एक्स पर पोस्ट किया:

महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दिया है, और अपील जल्द से जल्द दायर की जाएगी. हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपना संघर्ष जारी रखेंगे. उन्होंने कई लड़कियों को धमकाकर उनके नाम वापस लेने के लिए मजबूर किया. हमें बहुत दुख है कि अदालत ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन हिंसा के आरोपों में बृजभूषण शरण सिंह को दोषी नहीं पाया. शुरू से ही पूरा प्रशासन, सरकार और व्यवस्था बृजभूषण को बचाने में लगी हुई है. हमें सड़कों पर उतरकर सत्तारूढ़ पार्टी के एक शक्तिशाली नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बहुत साहस जुटाना पड़ा.

#WATCH | Delhi | People congratualted Brij Bhushan Sharan singh with floral garlands and bouquets after he was acquitted by Rouse Avenue Court in the women wrestlers alleged sexual harassment case. pic.twitter.com/0NRhj99ASh





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

27 मिलियन व्यूज वाला ब्लॉकबस्टर गाना, जो हसीना की जिंदगी का बन गया आखिरी गीत, लता मंगेशकर की आवाज ने रचा इतिहास

Next Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों संभलकर, आज कानूनी पचड़े में डाल सकती है एक गलती, तो करियर में मिलेंगे नए अवसर

Next Post
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों संभलकर, आज कानूनी पचड़े में डाल सकती है एक गलती, तो करियर में मिलेंगे नए अवसर

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों संभलकर, आज कानूनी पचड़े में डाल सकती है एक गलती, तो करियर में मिलेंगे नए अवसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.