• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. रिहंद बांध के सभी फाटक बंद, जलस्तर 871.1 फीट

JK Gupta by JK Gupta
September 10, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


— एकमात्र खुले फाटक को भी देर रात किया गया बंद, सभी छह टरबाइन चालू


पिपरी स्थित रिहंद बांध के सभी फाटक बुधवार की देर रात बंद कर दिए गए। बांध का एक फाटक खुला हुआ था, जिसे भी देर रात बंद कर दिया गया। इसके बाद गुरुवार को बांध का जलस्तर घटकर 871.1 फीट दर्ज किया गया। बांध के सभी छह टरबाइन लगातार चालू हैं और विद्युत उत्पादन जारी है।

Advertisement
Advertisement

बीते दिनों कैचमेंट एरिया में हुई लगातार बारिश के कारण रिहंद बांध का जलस्तर तेजी से बढ़कर 872 फीट के करीब पहुंच गया था। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के कई फाटक खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई थी। इसके बाद बारिश थमने और बांध में पानी की आवक कम होने से जलस्तर में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में पहले अधिकांश फाटक बंद किए गए और बुधवार देर रात अंतिम खुले फाटक को भी बंद कर दिया गया।

फाटकों से पानी की निकासी बंद होने के बावजूद सभी छह टरबाइनों के संचालन से पानी की निकासी जारी है। इससे विद्युत उत्पादन के साथ बांध के जलस्तर को नियंत्रित रखने में भी मदद मिल रही है। सिंचाई विभाग और जल विद्युत निगम के अधिकारी बांध के जलस्तर एवं इनफ्लो पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल बांध की स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। कैचमेंट एरिया में दोबारा तेज बारिश होने पर जलस्तर और पानी की आवक की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार फाटकों के संचालन का निर्णय लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

रेणुकूट. सफाई कर्मियों को मिली नई पहचान, डीएम ने लांच किया ड्रेस कोड

Next Post

करोड़ों कमाने वाला वो फिल्ममेकर, जिसने सड़क पर सोकर भी गुजारी थीं रातें, मनोज बाजपेयी की सिफारिश पर चमकी किस्मत

Next Post
करोड़ों कमाने वाला वो फिल्ममेकर, जिसने सड़क पर सोकर भी गुजारी थीं रातें, मनोज बाजपेयी की सिफारिश पर चमकी किस्मत

करोड़ों कमाने वाला वो फिल्ममेकर, जिसने सड़क पर सोकर भी गुजारी थीं रातें, मनोज बाजपेयी की सिफारिश पर चमकी किस्मत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.