Last Updated:
उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना के अंतर्गत ऐसे विद्यार्थी जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं. वह मुफ्त में तैयारी के लिए कोचिंग की व्यवस्था प्राप्त कर सकते हैं. यह योजना उन मेघावी छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही, जो संसाधनों के अभाव में निजी कोचिंग संस्थानों की महंगी फीस भर पानी में असमर्थ हैं.
आजमगढ़: सिविल परीक्षाओं या वनडे एग्जाम की तैयारी करने के लिए अक्सर परीक्षार्थियों के द्वारा महंगे महंगे कोचिंग संस्थानों में एडमिशन लियाजा जाता है. इसके लिए मोटी फीस भी चुकानी पड़ती है. ऐसे में यह कई बार आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए बेहद कठिन हो जाता है. वह परीक्षार्थी जो सीवी या वनडे एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं लेकिन प्राइवेट संस्थानों में फीस जमा करने में असमर्थ है. उनके लिए यूपी सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का संचालन किया जा रहा है, जहां पर उन्हें हर परीक्षा की मुफ्त में कोचिंग की व्यवस्था उपलब्ध हो रही है.
अभ्युदय कोचिंग से फ्री में करें तैयारी
उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना के अंतर्गत ऐसे विद्यार्थी जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं. वह मुफ्त में तैयारी के लिए कोचिंग की व्यवस्था प्राप्त कर सकते हैं. यह योजना उन मेघावी छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही, जो संसाधनों के अभाव में निजी कोचिंग संस्थानों की महंगी फीस भर पानी में असमर्थ हैं. इस योजना के अंतर्गत प्रशासनिक सेवाओं यानी आईएएस, पीसीएस एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षा, एनडीए के साथ-साथ मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग (JEE) की परीक्षाओं के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क कोचिंग का संचालन किया जा रहा है.
आजमगढ़ में यहां चलती है कोचिंग
आजमगढ़ शहर के ब्रह्मस्थान स्थित अभ्युदय कोचिंग सेंटर में कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं. यहां एंपेनल्ड योग्य शिक्षकों के अलावा हाल ही में चयनित नए इस और पीसीएस अधिकारी भी छात्रों के बीच आते हुए वर्तमान परीक्षा पर पद्धति और परीक्षा की तैयारी के लिए अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हैं. परीक्षार्थियों को सटीक मार्गदर्शन भी उपलब्ध करते हैं. इस विषय पर जानकारी देते हुए समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अभ्युदय कोचिंग संस्थान में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत सिम भरी जाती है. इसके साथ ही यदि कोई साधन बिन और गंभीर अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं और संस्था में एडमिशन प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें समाज कल्याण विभाग के द्वारा भी सहयोग किया जाता है.
About the Author

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें
