• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. पुलिया बहने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें, नाले से जान जोखिम में डालकर आवागमन

JK Gupta by JK Gupta
September 10, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा….


म्योरपुर विकासखंड के ग्राम सभा सिरसोती के टोला कोडार में करीब एक माह पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के दौरान नाले में आए उफान से पुलिया बह गई। पुलिया टूटने के बाद ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों और शिक्षकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों के साथ टूटे पुलिया के पास प्रदर्शन कर विरोध जताया।

ग्रामीणों ने बताया कि बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग से टोला कोडार को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पीडब्ल्यूडी और स्थानीय परियोजना के सहयोग से बनाया गया है। करीब दो दशक पूर्व तत्कालीन ग्राम प्रधान के कोटे से नाले पर पुलिया का निर्माण कराया गया था। बारिश के दौरान तेज बहाव में पुलिया बह जाने से रास्ता बाधित हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि नाले में अभी भी बरसात का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। इसके बावजूद बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर हैं। बारिश के दौरान पानी का बहाव और तेज हो जाता है, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। शिक्षकों को करीब एक किलोमीटर पहले ही मोटरसाइकिल खड़ी कर पैदल स्कूल जाना पड़ रहा है।

ग्राम प्रधान विजय सिंह गोंड, राम सुभाग जायसवाल, रामेश्वर जायसवाल, किशन पाल, सीताराम, दयाराम, विष्णु कांति, हरिचरण और रामसुंदर समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि अस्थायी मार्ग बनाने के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय प्रबंधन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पुलिया का शीघ्र निर्माण कराने और तब तक आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है। इस संबंध में सहायक खंड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए जो भी व्यवस्था संभव होगी, उसे कराया जाएगा।

Previous Post

आजमगढ़ में फ्री में यहां करें IAS ,PCS या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, एक्सपर्ट से मिलेगा सही गाइडेंस

Next Post

केकराही. जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता में करमा ब्लॉक के बच्चों का जलवा

Next Post

केकराही. जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता में करमा ब्लॉक के बच्चों का जलवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.