संवाददाता@रामकेश यादव..

जिला शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान रॉबर्ट्सगंज में आयोजित जिला स्तरीय मेधावी प्रतियोगिता में करमा ब्लॉक के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। कक्षा- 3 में प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाढ़ की नियति मौर्या ने प्रथम स्थान हासिल की।कक्षा- 5 में प्राथमिक विद्यालय सहदेईया बैडाड़ के आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा- 6 में कम्पोजिट विद्यालय बट की छात्रा गरिमा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

जबकि कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के आयुष मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही कक्षा- 8 में कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के आर्यन मौर्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरित करते हुए सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि करमा ब्लॉक के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में अच्छा अंक लाकर ब्लॉक का नाम रोशन किया जिसके लिए सभी बच्चे, शिक्षक व अभिभावक बधाई के पात्र हैं।
इसके लिए उन्होंने सभी को पुरस्कृत भी किया।इस अवसर पर करमा ब्लॉक के एआरपी राजकुमार मौर्य,दिनेश सिंह, शिक्षक- राजबहादुर सिंह,एवं अन्य सभी शिक्षक बच्चे उपस्थित रहे।