संवाददाता@रामबली मिश्रा….

स्थानीय बेड़ियां हनुमान मंदिर पर मनाए जा रहे कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर बुधवार की सायं विशाल भंडारा आयोजित कर छठी कार्य क्रम उत्सव पूर्वक मनाया गया ।
आचार्य अनूप शुक्ला ने भगवान कृष्ण को भोग लगाकर पूजा अर्चना के पश्चात भंडारे का आयोजन देर सायं शुरू कराया जो देर सायं से रात्रि तक चला।भंडारे में इलाके के हजारों भक्तों ने विशाल भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।भंडारे का कार्य क्रम शुरू होने से पहले भगवान कृष्ण की आरती पुजन कर कीर्तन भजन कीर्तन का कार्य क्रम इस दौरान चलता रहा।

उपेंद्र प्रताप सिंह के सुमधुर भजन कीर्तन की प्रस्तुति पर भक्त झूमने को मजबूर हो गए।कीर्तन मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों को प्रस्तुत कर देर रात्रि तक समा बांध रक्खा। कार्य क्रम को सफल बनाने में यशवंत सिंह, ताड़क नाथ दुबे,बिमलेश यादव,नागेन्द्र सिंह,पी एन सिंह,सहित अन्य तमाम लोग लगे रहे।
