संवाददाता@रामबली मिश्रा..

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर समाजसेवी अमरेश तिवारी ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र की व्रती महिलाओं के बीच लगभग 700 साड़ियों का वितरण किया।

उन्होंने अपनी धर्मपत्नी, पिता अगस्त मुनि तिवारी एवं सहयोगियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर व्रती महिलाओं को साड़ी भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान अजीरेश्वर धाम जरहा, बूढ़ा, पिंडारी, चेतवा, इंजानी सहित अन्य छठ घाटों पर पहुंचकर साड़ियों का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में उनके पिता अगस्त मुनि तिवारी ने भी सहभागिता निभाई। वहीं सहयोगियों ने भी पूरे उत्साह के साथ वितरण कार्य में सहयोग किया।

उल्लेखनीय है कि अमरेश तिवारी ने पिछले वर्ष भी छठ महापर्व के अवसर पर व्रती महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया था। लगातार दूसरे वर्ष इस सेवा कार्य को जारी रखने से क्षेत्र में उनकी सराहना हो रही है।

इस अवसर पर अमरेश तिवारी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, सेवा, समर्पण और लोककल्याण का पर्व है। जरूरतमंद व्रती महिलाओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा के ऐसे कार्यों से आत्मिक संतुष्टि मिलती है और समाज में सहयोग एवं सद्भाव की भावना मजबूत होती है।