• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
November 16, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…रॉबर्ट्सगंज के विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 36 घंटे के निर्जला व्रत का हुआ पारण


लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हो गया। रॉबर्ट्सगंज नगर के छोटी नहर, रामसरोवर, अकड़हवा पोखरा सहित विभिन्न छठ घाटों पर भोर से ही व्रती

महिलाओं और पुरुषों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था। शनिवार को खरना पूजन के बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया, जबकि सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन हुआ।

सोमवार भोर से ही घाटों की ओर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। कई व्रती रविवार शाम से ही घाटों पर रुककर मंगल गीत गाते हुए छठी मैया की आराधना में लीन रहे। छोटी नहर पर गंगा आरती की तर्ज पर विशेष आरती का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। जगह-जगह आतिशबाजी के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने सेवा शिविर लगाकर प्रसाद वितरण किया। वहीं लाउडस्पीकर के माध्यम से खोया-पाया और भीड़ नियंत्रण को लेकर लगातार घोषणाएं की जाती रहीं। पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहा।

रामसरोवर तालाब पर पूजा करने पहुंचीं रोमा केशरी ने कहा कि छठ महापर्व बिहार से निकलकर देश के कोने-कोने तक पहुंच चुका है। श्रद्धापूर्वक व्रत करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। उन्होंने बताया कि वह तीन वर्षों से यह व्रत कर रही हैं।

आसपास की महिलाओं को पूजा करते देखकर उनके मन में भी श्रद्धा जागृत हुई। गुड़िया केशरी ने कहा कि छठ पूजा परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और वैभव की कामना का महापर्व है। इससे हर महिला अपने परिवार और बच्चों की खुशहाली की प्रार्थना करती है।

वहीं प्रीति ने रामसरोवर पर नगर पालिका की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस बार घाटों पर व्यवस्था अच्छी और सुविधाजनक रही। हालांकि सीढ़ियों पर कीचड़ के कारण कई श्रद्धालुओं को फिसलने की परेशानी हुई। उन्होंने अगले वर्ष इस समस्या के समाधान की मांग की।

छोटी नहर पर श्रद्धालुओं की सेवा और प्रसाद वितरण में जुटे पूर्व विधायक सदर अविनाश कुशवाहा ने कहा कि छठ आस्था और विश्वास का महापर्व है। यह त्योहार डूबते और उगते दोनों सूर्य को प्रणाम करने की परंपरा के माध्यम से समान सम्मान और जीवन में निरंतर आशा का संदेश देता है। उन्होंने छठी मैया और भगवान सूर्य से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और उल्लास बनाए रखने की कामना की।

Views: 9
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

ओबरा. Breaking; बिजली परियोजना में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया श्रमिक, मौत

Related Posts

  • ओबरा. Breaking; बिजली परियोजना में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया श्रमिक, मौत ओबरा. Breaking; बिजली परियोजना में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया श्रमिक, मौत
  • सोनभद्र. रेस्टोरेंट की चिमनी से निकला काला धुआं, मची अफरा-तफरी सोनभद्र. रेस्टोरेंट की चिमनी से निकला काला धुआं, मची अफरा-तफरी
  • शक्तिनगर. चिल्का झील में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य शक्तिनगर. चिल्का झील में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य
  • बीजपुर. चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में रहा उत्सव जैसा माहौल बीजपुर. चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में रहा उत्सव जैसा माहौल
  • केकराही. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे व्रती महिलाएं हुई निहाल; सूर्योपासना का महापर्व छठ व्रत सकुशल संपन्न केकराही. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे व्रती महिलाएं हुई निहाल; सूर्योपासना का महापर्व छठ व्रत सकुशल संपन्न
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement