• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रेस्टोरेंट की चिमनी से निकला काला धुआं, मची अफरा-तफरी

JK Gupta by JK Gupta
November 16, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..स्वर्ण जयंती चौक स्थित तीन मंजिला मकान में संचालित फास्ट फूड रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग, दमकल टीम के पहुंचने से पहले बुझी


रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। नगर के स्वर्ण जयंती चौक स्थित एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट की रसोई में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट की चिमनी से तेज काला धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार स्वर्ण जयंती चौक पर स्थित तीन मंजिला मकान में फास्ट फूड रेस्टोरेंट संचालित होता है। सोमवार दोपहर अचानक रेस्टोरेंट की चिमनी से काफी मात्रा में काला धुआं निकलने लगा। धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

इसी बीच सूचना मिलने पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करण सिंह यादव फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पहुंच गए और आग बुझाने की तैयारी करने लगे। हालांकि दमकल टीम के कार्रवाई शुरू करने से पहले ही धुआं निकलना बंद हो गया।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करण सिंह यादव ने बताया कि रेस्टोरेंट की रसोई में भट्टी पर काफी मात्रा में तेल गिर जाने से आग लग गई थी। इससे उठा तेज धुआं चिमनी के रास्ते बाहर निकलने लगा। तेल जल जाने के बाद आग स्वतः बुझ गई और धुआं निकलना बंद हो गया।

उन्होंने प्रथम दृष्टया कर्मचारियों की लापरवाही की आशंका जताते हुए रेस्टोरेंट कर्मियों को भविष्य में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और मकान में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।

Views: 8
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. चिल्का झील में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य

Next Post

ओबरा. Breaking; बिजली परियोजना में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया श्रमिक, मौत

Next Post

ओबरा. Breaking; बिजली परियोजना में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया श्रमिक, मौत

Related Posts

  • ओबरा. Breaking; बिजली परियोजना में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया श्रमिक, मौत ओबरा. Breaking; बिजली परियोजना में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया श्रमिक, मौत
  • शक्तिनगर. चिल्का झील में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य शक्तिनगर. चिल्का झील में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य
  • बीजपुर. चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में रहा उत्सव जैसा माहौल बीजपुर. चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में रहा उत्सव जैसा माहौल
  • केकराही. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे व्रती महिलाएं हुई निहाल; सूर्योपासना का महापर्व छठ व्रत सकुशल संपन्न केकराही. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे व्रती महिलाएं हुई निहाल; सूर्योपासना का महापर्व छठ व्रत सकुशल संपन्न
  • चुर्क. चुर्क के शिव मंदिर, रौप और सहिजन खुर्द सहित विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 36 घंटे के निर्जला व्रत का हुआ पारण चुर्क. चुर्क के शिव मंदिर, रौप और सहिजन खुर्द सहित विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 36 घंटे के निर्जला व्रत का हुआ पारण
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement