• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. भास्कर क्लब ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किए कंबल

JK Gupta by JK Gupta
November 16, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा….


एनटीपीसी रिहंदनगर परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर एवं सूर्य कुंड में लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रिहंद पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस महापर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

नहाय-खाय के दिन कल्याण केंद्र में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। वहीं, दूसरे दिन खरना के अवसर पर रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद वितरित किया गया।

छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के उपरांत घाट पर रात्रि विश्राम करने वाले व्रती महिलाओं एवं पुरुषों के बीच भास्कर क्लब की ओर से कंबल वितरित किए गए। इस पुनीत कार्य में परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) प्रणय कुमार नायक, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) हेमेश वार्ष्णेय एवं उनकी पत्नी कीर्ति वार्ष्णेय ने सहभागिता की।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि छठ महापर्व सूर्य भगवान एवं छठी मैया की उपासना का अत्यंत प्राचीन, पवित्र और लोक आस्था से जुड़ा पर्व है। यह एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इसकी परंपरा रामायण एवं महाभारत काल से जुड़ी मानी जाती है। वर्तमान समय में छठ महापर्व की लोकप्रियता देश-विदेश में लगातार बढ़ रही है और विश्व के अनेक देशों में भारतीय मूल के लोग श्रद्धा एवं भक्ति के साथ इस पर्व को मनाते हैं।

ईवा के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि भास्कर क्लब सदैव सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाता रहा है। क्लब द्वारा जरूरतमंदों की सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाती है।

कंबल वितरण कार्यक्रम में भास्कर क्लब के सभी सदस्यों के साथ रिहंद पूजा समिति के पदाधिकारी एवं एनटीपीसी के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 11
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

Next Post

कोन. संदिग्ध परिस्थिति में कुआं में मिला युवक का शव हड़कंप

Next Post

कोन. संदिग्ध परिस्थिति में कुआं में मिला युवक का शव हड़कंप

Related Posts

  • कोन. संदिग्ध परिस्थिति में कुआं में मिला युवक का शव हड़कंप कोन. संदिग्ध परिस्थिति में कुआं में मिला युवक का शव हड़कंप
  • सोनभद्र. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न सोनभद्र. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
  • ओबरा. Breaking; बिजली परियोजना में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया श्रमिक, मौत ओबरा. Breaking; बिजली परियोजना में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आया श्रमिक, मौत
  • सोनभद्र. रेस्टोरेंट की चिमनी से निकला काला धुआं, मची अफरा-तफरी सोनभद्र. रेस्टोरेंट की चिमनी से निकला काला धुआं, मची अफरा-तफरी
  • शक्तिनगर. चिल्का झील में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य शक्तिनगर. चिल्का झील में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement