• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कॉमनवेल्थ के बाद अब लुसाने डायमंड लीग में दिखेगा नीरज चोपड़ा का दम, एक बार फिर रुमेश पथिरागे से होगी जंग!

Admin by Admin
September 10, 2026
in खेल
0
कॉमनवेल्थ के बाद अब लुसाने डायमंड लीग में दिखेगा नीरज चोपड़ा का दम, एक बार फिर रुमेश पथिरागे से होगी जंग!

[ad_1]

Last Updated:August 04, 2026, 13:53 IST

दो बार ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद लुसाने डायमंड लीग में एक्शन में दिखेंगे. कॉमनवेल्थ में नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. वहीं, श्रीलंका के रूमेश पथिरागे ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. ऐसे में एक बार लुसाने में दोनों की जंग देखने को मिलेगी.

कॉमनवेल्थ के बाद अब लुसाने डायमंड लीग में दिखेगा नीरज चोपड़ा का दमZoom

लुसाने में नीरज और रुमेश की होगी टक्कर

नई दिल्ली: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा 21 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित लुसाने डायमंड लीग में अपनी चुनौती पेश करेंगे. इस बेहद अहम और हाई-प्रोफाइल मुकाबले में उनका सीधा सामना कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता और इस सत्र में शानदार फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के एथलीट रूमेश पथिरागे से होगा.

इस टूर्नामेंट में ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले चुके पांच प्रमुख खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर आमने-सामने होंगे. आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में भाला फेंक के पांच ऐसे सुपरस्टार शिरकत कर रहे हैं, जिन्होंने पिछले चार ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के खिताब अपने नाम किए हैं.

लुसाने डायमंड लीग में नीरज के सामने होगी कड़ी चुनौती

ग्लास्गो में इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 85.83 मीटर का थ्रो फेंकने वाले नीरज चोपड़ा का सामना इस बार बेहद कड़े प्रतिद्वंद्वियों से होगा. इस सूची में पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम, त्रिनिदाद और टोबैगो के मौजूदा विश्व चैंपियन केशोर्न वालकाट और ग्रेनाडा के पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स शामिल हैं. इनके अलावा तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के याकूब वालेश, जर्मनी के जूलियन वेबर, स्विटजरलैंड के सिमोन वीलैंड और अमेरिका के कुर्टिस थॉम्पसन भी इस रोमांचक मुकाबले में अपनी दावेदारी पेश करेंगे.

गंभीर चोट से उबरने के बाद नीरज चोपड़ा का यह इस सत्र का तीसरा बड़ा टूर्नामेंट होगा. इससे पहले वे जून में आयोजित दोहा डायमंड लीग में 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे. दूसरी ओर, श्रीलंका के पथिरागे इस समय असाधारण फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 89.75 मीटर का थ्रो लगाकर पहला स्थान हासिल किया था, जबकि जून में ‘गोल्डन गाला पिएट्रो मेनिया’ में 92.62 मीटर का विशाल थ्रो फेंककर इस सत्र में बढ़त बनाई हुई है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 04, 2026, 13:53 IST

[ad_2]

Source link

Views: 130
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘बच्चों का तो सोचो’ KBC मेकर्स और अमिताभ बच्चन पर भड़के सुनील पाल, बोले- ये गाली-गलौज करने वाले चलाएंगे शो?

Next Post

बीजपुर. हनुमान मंदिर पर छठी कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन

Next Post

बीजपुर. हनुमान मंदिर पर छठी कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement