Last Updated:
Neeraj Chopra: कमर की चोट से जूझ रहे नीरज चोपड़ा 19 जून की दोहा डायमंड लीग से बाहर, बियेने में ट्रेनिंग पर फोकस, अरशद नदीम और अन्य स्टार भालाफेंक खिलाड़ी दोहा में उतरेंगे.
नीरज चोपड़ा
नई दिल्ली: भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 19 जून को होने वाली दोहा डायमंड लीग में भाग नहीं लेंगे चूंकि वह अभी तक कमर की चोट से उबर नहीं सके हैं. टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण और पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतने वाले चोपड़ा ने पिछले साल दोहा डायमंड लीग में ही 90 मीटर का आंकड़ा पारी किया था.
हरियाणा के 28 वर्ष के चोपड़ा इस समय स्विटजरलैंड के बियेने में अपने फिजियो ईशान मारवाहा और कोच जय चौधरी के साथ 47 दिन के आफ सीजन अभ्यास शिविर में भाग ले रहे हैं.
दोहा डायमंड लीग में पेरिस ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम, मौजूदा विश्व चैंपियन त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट और हाल ही में रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का थ्रो फेंकने वाले श्रीलंका के रूमेश तरंगा पथिरागे भाग लेंगे. चोपड़ा ने दोहा में 90.23 मीटर का थ्रो फेंका था, लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर ने छठे और आखिरी थ्रो में 91.06 मीटर फेंककर खिताब जीता.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें







