संवाददाता@रामबली मिश्रा….

बीजपुर, सोनभद्र, थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुली टोला जलजलिया ननिहाल में आया मासूम की नाले में नहाने के दौरान शुक्रवार की अपरान्ह डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक सूरज 7वर्ष पुत्र शारदा अपने ननिहाल आया था शुक्रवार को बच्चों के साथ घर से कुछ दूर नाले में नहाने गया इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूबने लगा साथ नहा रहे बच्चों ने इसकी सूचना भागकर ननिहाल के लोगों को बताई घबराए मौके पर पहुंचे परिजन बच्चे को गहरे पानी से निकला लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी ।हृदय बिदारक इस घटना से संबंधितों में कोहराम मच गया।पुलिस शव को लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।






