• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पर्दे पर ‘हनुमान अंश’ | पहले सिनेमाघरों के अंदर दिखा चमत्कार | अब रियल लाइफ में बजरंगबली दिखा रहे अपनी उपस्थिति

Admin by Admin
September 9, 2026
in मनोरंजन
0
पर्दे पर ‘हनुमान अंश’ | पहले सिनेमाघरों के अंदर दिखा चमत्कार | अब रियल लाइफ में बजरंगबली दिखा रहे अपनी उपस्थिति


Last Updated:September 09, 2026, 13:56 IST

इन दिनों देश भर में भक्ति, विश्वास और सनातन आस्था की एक अनूठी लहर देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए दर्शकों के दिलों को छू रही है, वहीं दूसरी तरफ बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में एक ऐसा वाक्या सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं और इसे साक्षात ‘हनुमान जी की उपस्थिति’ मान रहे हैं.

पर्दे पर 'हनुमान अंश' का चमत्कार, रियल लाइफ में बजरंगबली दिखा रहे उपस्थितिZoom

‘हनुमान अंश’ के बाद उज्जैन में अडिग हनुमान प्रतिमा ने चौंकाया है.

नई दिल्ली. कभी पर्दे पर दिखाई गई आस्था लोगों को भीतर तक छू जाती है, तो कभी असल जिंदगी में घटा कोई वाकया लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है. इन दिनों ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. एक तरफ ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्म अपनी कहानी और आध्यात्मिक भावनाओं से दर्शकों का ध्यान खींच रही है, तो दूसरी तरफ उज्जैन से सामने आई एक घटना ने लोगों के बीच चमत्कार की चर्चा छेड़ दी है. मंदिर का ढांचा हट गया, भारी मशीनों से कोशिश हुई, लेकिन जिस प्रतिमा को अपनी जगह से हटाने की कोशिश की जा रही थी, वह टस से मस नहीं हुई. अब भक्त इसे बजरंगबली की मौजूदगी और इच्छा से जोड़कर देख रहे हैं.

सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ की ब्लॉकबस्टर सुनामी

बहुत ही सीमित बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 140 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है. फिल्म में दिखाई गई आस्था, चमत्कार और भक्ति का असर ऐसा है कि सिनेमाघर किसी पावन धाम में तब्दील हो चुके हैं. हर शो के अंत में दर्शक भावुक होकर ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारे लगा रहे हैं.

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए.

नीम करोली बाबा का चमत्कार

फिल्म की चर्चा सिर्फ कमाई तक सीमित नहीं रही. इसके पीछे की कहानी और आध्यात्मिक भाव ने भी दर्शकों के बीच अलग तरह का कनेक्शन बनाया. शूटिंग से जुड़े कलाकारों ने भी अपने एक्सपीरियंस शेयर किए हैं. फिल्म के निर्देशक और निर्माता विशाल चतुर्वेदी ने इसके लिए काफी तैयारी की थी. शूटिंग के दौरान धार्मिक अनुशासन का पालन, हनुमान चालीसा का पाठ, रुकावटों के बाद हुए करिश्मे ये सब कहानियां अब लोगों तक पहुंच रही हैं. लेकिन, पर्दे पर दिखाया गया यह भक्ति रस अब सिर्फ रील लाइफ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर रियल लाइफ में भी देखने को मिल रहा है.

नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा के मुताबिक मंदिर के पंडित के आग्रह पर इंदौर आईआईटी टीम को बुलाया गया. टीम ने मंगलवार को करीब दो घंटे तक जांच की. विशेष उपकरणों से प्रतिमा की जमीन में गहराई और आसपास की संरचना की जानकारी जुटाई. अब रिपोर्ट मिलने के बाद ही प्रतिमा को हटाने की प्रक्रिया और तारीख तय होगी.

अब उज्जैन में ‘अडिग’ हनुमान

‘हनुमान अंश’ की धूम के की इसी बीच मध्य प्रदेश के उज्जैन से आई तस्वीरों और खबरों ने लोगों का ध्यान खींच लिया. दरअसल, शहर में सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के लिए प्रक्रिया शुरू हुई. इसे चमत्कार कहिए या कुछ और… मंदिर का ढांचा हटाया जा चुका है, लेकिन करीब आठ फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा को अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई. उज्जैन नगर निगम ने भारी मशीनों का इस्तेमाल किया. लेकिन प्रतिमा जस की तस है.

170 साल पुराना है मंदिर, आस्था अपार

बताया जा रहा है कि यह मंदिर करीब 170 साल पुराना माना जाता है. अब अधिकारी प्रतिमा की स्कैनिंग और उसके आधार की स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं. जब प्रशासन की टीमें मूर्ति हटाने की कोशिश कर रही थीं, उसी दौरान अचानक दर्जनों बंदर मंदिर के आस-पास जमा हो गए और वहां बैठ गए. ये देख लोगों की आस्था और जाग गई. कई श्रद्धालुओं की आंखों में तो आंसू तक आ गए. अब एक तरफ जहां साइंस और तकनीक इस बात को पत्थर की गहरी नींव से जोड़कर देख रही है. वहीं उज्जैन की जनता और ‘हनुमान अंश’ के दर्शकों का मानना है कि भगवान की मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 09, 2026, 13:56 IST





Source link

Previous Post

चित्रकूट इंटर कॉलेज में दिखा 15 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, मची अफरा-तफरी, बारिश में रिहायशी इलाकों में बढ़ रहे सांप

Next Post

खेल से कमाए करोड़ों, खूबसूरती से जीता दिल… मिलिए दुनिया की 10 सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों से

Next Post
खेल से कमाए करोड़ों, खूबसूरती से जीता दिल… मिलिए दुनिया की 10 सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों से

खेल से कमाए करोड़ों, खूबसूरती से जीता दिल... मिलिए दुनिया की 10 सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.