संवाददाता@कुंजबिहारी यादव…
— बाजार वासियों को सफाई हेतु किया गया जागरूक

नगवां ब्लॉक के खलियारी पोखरा व बाजार मे गुरुवार व शुक्रवार को एडीओ पंचायत नगवां कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व मे ग्राम विकास अधिकारी राहुल शशांक ने दर्जनों सफाई कर्मी को लेकर पोखरा व बाजार मे सफाई अभियान चलाया गया।
खलियारी बाजार करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में है यहां पर बाजार करने वाले अधिकतर बिहार के अधौरा, सिकरी, सडकी, कोलहुआ, चौधरना, जमुनीनार, अपने ब्लाक क्षेत्र के पहाडी गांव मडपा, चरगडा, बाकी, दरेव, देवहार, चौरा से भारी संख्य में वाहनों से लोग आते हैं और प्रतिदिन चले भी जाते हैं। करीब हजारों की संख्या में लोग बाजार करने आते हैं इसलिए खलियारी बाजार में बहुत भीड के वजह से गन्दगी फैल जाता है।

दो दिन तक पुरा बाजार नालियां की साफ-सफाई किया गया इतना ही नहीं सड़क पर झाड़ू भी लगाया गया। खलियारी बाजार निवासियों को रात में ब्लाक के अधिकारियों व रायपुर थाना पुलिस ने एक बैठक कर सभी को गन्दगी कैसे रूके और साफ-सफाई रहे इसके लिए भी सभी को सचेत किया गया।
खलियारी के मनोज कुमार जायसवाल, अनूप कुमार, अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि बाजार में दोनों तरफ नाली बनी है लेकिन पूरी तरह से पट चुकी है सभी घरों का गन्दा पानी सडक पर बहता है।जब तक नाली निर्माण नहीं होगा तब तक पूरा साफ-सफाई सम्भव नहीं है।





