Commonwealth Games 2026 Day 5 LIVE: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में जारी राष्ट्रमंडल खेलों का आज पांचवां दिन है. भारतीय एथलीट्स अपने पदकों की संख्या बढ़ाने के लिए जमकर पसीना बहाएंगे. भारत आज के दिन की शुरुआत तीन मेडल्स के साथ कर रहा है, जिसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. चलिए आपको आज के दिन कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का कार्यक्रम और उसके अभियान की पल-पल की लाइव अपडेट्स देते हैं.
Long Jump Final Qualification LIVE: लोकेश सत्यनाथन ने पहले प्रयास में लगाई 7.77 मीटर की छलांग
पुरुषों की लंबी कूद क्वालिफिकेशन में भारत के लोकेश सत्यनाथन ने अपने अभियान की शुरुआत 7.77 मीटर की छलांग के साथ की. हालांकि, फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए 8.00 मीटर के ऑटोमैटिक मार्क से वह पीछे रह गए. ऐसे में फाइनल में सीधे जगह बनाने के लिए लोकेश को अपने बचे हुए दो प्रयासों में प्रदर्शन बेहतर करना होगा. अब सभी की नजरें उनके अगले दो जंप पर हैं, जहां वह 8.00 मीटर का आंकड़ा पार कर फाइनल का टिकट हासिल करने की कोशिश करेंगे.
Long Jump Final Qualification LIVE: लोकेश सत्यनाथन का दूसरा प्रयास फाउल
भारत के लोकेश सत्यनाथन का ऊंची कूद में दूसरा प्रयास फाउल रहा. लोकेश टेक-ऑफ बोर्ड से आगे पैर रख बैठे, जिसके कारण उनका दूसरा जंप अमान्य घोषित कर दिया गया. उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पहले प्रयास में लगाया गया 7.77 मीटर का जंप है. अब भारतीय एथलीट के पास सिर्फ एक आखिरी प्रयास बचा है. फाइनल में सीधे जगह बनाने के लिए उन्हें 8.00 मीटर के ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क को पार करना होगा. अगर वह ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें अपनी दूरी में सुधार कर शीर्ष क्वालिफायरों में जगह बनानी होगी, तभी फाइनल का टिकट मिलेगा.
CWG 2026 DAY 5 LIVE: स्वातिक पाटिल 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 के फाइनल में पहुंचे
भारत के पैरा तैराक स्वातिक पाटिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. स्वातिक ने हीट-2 में 1 मिनट 15.85 सेकंड का समय निकाला और चौथे स्थान पर रहे. कुल स्टैंडिंग में वह छठे स्थान पर रहे, जबकि टॉप-8 तैराकों ने फाइनल में जगह बनाई. इसके साथ ही स्वातिक, साजन प्रकाश के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की तैराकी स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बन गए. साजन ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था. अब स्वातिक पाटिल आज रात 12:02 बजे होने वाले फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे.
CWG 2026 LIVE: तेजस शिरसे 100 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में
13.76 की टाइमिंग के साथ तेजस शिरसे ने 110 मीटर बाधादौड़ के फाइनल में जगह बना ली है. अब उनका मेडल मुकाबला आज देर रात दो बजकर 15 मिनट में खेला जाएगा.
Gurindervir CWG 2026: गुरिंदरवीर सिंह फाइनल की रेस से बाहर
आठ हिट के फाइनल रिजल्ट के बाद भारत के सबसे तेज रेसर गुरिंदरवीर सिंह 18वीं पोजिशन पर रहे जबकि उन्हें फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 17वें नंबर पर रहना था. यानी भारत के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो चुके हैं.
Sajan Prakash CWG 2026: स्विमर साजन प्रकाश फाइनल में पहुंचे
स्टार भारतीय तैराक साजन प्रकाश मेंस 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट के फाइनल में पहुंच चुके हैं. अपनी हिट में सेकंड नंबर पर रहने वाले साजन प्रकाश ओवरऑल छठे नंबर पर रहे. उनका फाइनल मैच आज देर रात पौने दो बजे होगा.
Commonwealth Games Day 5 Live Updates: मुरली श्रीशंकर फाइनल में पहुंचे
मेंस लॉन्ग जम्प में भारत के मुरली श्रीशंकर ने पहले ही प्रयास में 8.01 मीटर लंबी छलांग के साथ सीधे फाइनल में जगह बना ली. भारत के स्टार एथलीट का फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. वह भारत के पदकों की बड़ी उम्मीद हैं.
Commonwealth Games Day 5 Live Updates: गुरिंदरवीर सिंह ने 10.39 सेकंड में पूरी की हिट
100 मीटर स्प्रिंट के छठे हिट में गुरिंदरवीर सिंह ने 10.39 सेकंड का वक्त निकाला. वह फिलहाल नौवें पोजिशन पर हैं. अगले राउंड में पहुंचने के लिए उन्हें टॉप-17 में शामिल होना पड़ेगा. अभी पांच हिट और बची है.
CWG LIVE Updates: आज मैदान पर उतरने वाले भारतीय खिलाड़ी
एथलेटिक्स:
पुरुषों की 100 मीटर पहला दौर (हीट-4): गुरिंदरवीर सिंह — दोपहर 2:40 बजे
पुरुषों की लंबी कूद क्वालिफिकेशन (ग्रुप-ए): श्रीशंकर — दोपहर 3:00 बजे
पुरुषों की 110 मीटर बाधा पहला दौर (हीट-1): तेजस शिर्से — दोपहर 3:55 बजे
पुरुषों की लंबी कूद क्वालीफिकेशन (ग्रुप-बी): लोकेश सत्यनाथन — शाम 4:20 बजे
पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल: सर्वेश अनिल कुशारे, आदर्श राम ज्योति शंकर और तेजस्विन शंकर — रात 11:40 बजे
पुरुषों की 110 मीटर बाधा फाइनल: तेजस शिर्से — देर रात 2:20 बजे (28 जुलाई), अगर क्वालीफाई करते हैं
पैरा एथलेटिक्स:
महिला शॉट पुट एफ 57 फाइनल: शिल्पा कंचुगारकोप्पलु शायला और शर्मिला — रात 11:35 बजे
पुरुषों की टी 38 100 मीटर फाइनल: राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी — देर रात 1:57 बजे (28 जुलाई)
मुक्केबाजी:
पुरुष 60 किग्रा अंतिम-16: सचिन — शाम 4:45 बजे
पुरुष 80 किग्रा अंतिम-16: अंकुश — शाम 6:00 बजे
महिला 51 किग्रा अंतिम-16: साक्षी — रात 10:30 बजे
पुरुष 70 किग्रा अंतिम-16:: सुमित — देर रात 1:00 बजे (28 जुलाई)
महिला 53 किग्रा फाइनल: ज्ञानेश्वरी यादव — शाम 5:30 बजे
जिम्नास्टिक:
महिला वॉल्ट फाइनल: प्रतिष्ठा सामंता — शाम 6:15 बजे
लॉन बॉल्स:
पुरुष सिंगल्स सेक्शन मैच: पुतुल सोनावाल — रात 10:05 बजे
महिला युगल सेमीफाइनल: पिंकी और रूपा रानी टिर्की (क्वालीफाई करने पर) — देर रात 1:10 बजे (28 जुलाई)
तैराकी:
पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई हीट: साजन प्रकाश — दोपहर 3:00 बजे, फाइनल (क्वालीफाई करने पर) : देर रात 1:44 बजे (28 जुलाई)
पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट/फाइनल): आर्यन नेहरा — देर रात 1:07 बजे (28 जुलाई)
पैरा तैराकी:
पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक ‘एसबी9’ हीट : स्वातिक पाटिल — शाम 4:26 बजे
पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक ‘एसबी9’ फाइनल: स्वातिक पाटिल — रात 12:02 बजे (28 जुलाई), अगर क्वालीफाई करते हैं
भारोत्तोलन:
महिला 58 किग्रा फाइनल: बिंद्यारानी देवी सोरोखैबाम — रात 8:00 बजे
पुरुष 79 किग्रा फाइनल: वल्लूरी अजय बाबू — देर रात 12:30 बजे (28 जुलाई)
3 गुणा 3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल:
महिला पूल-बी मुकाबला: रीना आर. गुप्ता, लक्ष्मी आर. रायन्नावर, मीनाक्षी एच. जाधव और रितु सी. इरेन्गबाम — देर रात 12:00 बजे (28 जुलाई)
CWG 2026 Medal: सातवें नंबर पर भारत
राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन रविवार रात 11:55 बजे तक ऑस्ट्रेलिया 13 गोल्ड और कुल 28 मेडल के साथ नंबर एक पोजिशन पर था तो इंग्लैंड चार गोल्ड और 16 पदकों के साथ दूसरे नंबर पर था. भारत एक गोल्ड और कुल तीन पदकों के साथ सातवें पोजिशन पर है.
India in CWG 2026: वेटलिफ्टर मुथुपांडी के नाम सिल्वर
भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपांडी ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता. मुथुपांडी ने स्नैच में 126 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 160 किग्रा वजन उठाया, जिससे उनका कुल भार 286 किग्रा रहा. मलेशिया के मुहम्मद अजनिल बिन बिदिन ने राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड के साथ कुल 299 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने 282 किग्रा के कुल भार के साथ कांस्य पदक हासिल किया.
CWG 202 LIVE: 28 जुलाई को प्रीति का क्वार्टर फाइनल मैच
एशियाई खेलों (2022) की कांस्य पदक विजेता और पिछले वर्ष नई दिल्ली विश्व कप की स्वर्ण पदक विजेता प्रीति ने मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा. प्रीति भी मंगलवार को अंतिम आठ का मुकाबला खेलेगी. प्रीति के सामने उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लाइड की चुनौती होगी. दोनों मुक्केबाज एक-दूसरे से अच्छी तरह परिचित हैं.
CWG 2026 Boxing: प्रीति पवार भी क्वार्टर फाइनल में
एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार ने भी आसानी से जीत दर्ज कर राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में रविवार को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में प्रीति पवार ने भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीदें कायम रखी हैं. भिवानी की 22 वर्षीय प्रीति ने प्री-क्वार्टर फाइनल में मलावी की डेबोरा मतेनजे को दूसरे दौर में ही आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) के फैसले से हराया.
Boxing CWG games: भारतीय बॉक्सर ने पाकिस्तानी बॉक्सर को हराया
भारत के जदुमणि सिंह ने पाकिस्तान के सुमामा रहमान को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी. एसईसी सेंटर में ‘भारत माता की जय’ और ‘इंडिया-इंडिया’ के गूंजते नारों के बीच जदुमणि ने रहमान को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया. सेना के इस मुक्केबाज ने अपनी बेहतरीन तकनीक, तेज गति और रिंग पर नियंत्रण के दम पर प्रभावशाली जीत दर्ज की.
Judo Sports India: जूडो में मेडल जिताएंगे हर्ष टोकस?
बचपन से ही लड़ाकू खेलों के प्रति आकर्षित और जॉर्जिया के दो बार के ओलंपिक चैंपियन लाशा बेकौरी से प्रेरित भारतीय जूडो खिलाड़ी हर्ष टोकस ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में इस खेल में देश का पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यह 23 वर्षीय खिलाड़ी पुरुषों के 81 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेगा. वह 10 वर्ष की उम्र में ही जूडो से जुड़ गए थे और उन्होंने अपना शुरुआती प्रशिक्षण दिल्ली के मुनीरका गांव में एक अकादमी में लिया था.






