Last Updated:
Gorakhpur Daroga Viral Video: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रदर्शन के बीच पहुंचकर धमकी देने वाले दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में दारोगा छात्रों से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इतनी फोर्स बुलाउंगा की ठंडा कर दूंगा.
छात्रों को धमकी देते हुए दारोगा का वीडियो हुआ वायरल.
गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस अधिकारी धरने पर बैठे छात्रों को पुलिस फोर्स की धमकी दे रहे हैं. बीते 25 अगस्त से गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्र धरने पर बैठे हुए हैं. इस बीच पिछले चार दिन से छात्र अनशन पर बैठ गए हैं. इसी कड़ी में बीते मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में अनशन कर रहे छात्रों ने दोनों गेट पर ताला जड़ दिया. इससे शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों को परेशानी होने लगी.
पुलिस फोर्स बुलाकर उन्हें ठंडा करने की दी धमकी
इस दौरान बच्चों को समझाने के लिए प्रॉक्टर डॉ. वेद प्रकाश राय उनके बीच पहुंचे. तभी छात्रों ने उन्हें घेर लिया. जब उनकी छात्रों के साथ झड़प होने लगी तो वह दौड़कर भाग निकले और फिर पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी छात्रों को धमकाते हुए फोर्स बुलाकर उन्हें ठंडा करने की बात कहते हैं.
‘ये गोरखपुर पुलिस है, याद रखना’
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दारोगा चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वे प्रशासनिक भवन परिसर में धरना दे रहे छात्रों को तेवर दिखाते दिखे. एसआई ने कहा कि परिसर में क्या ये शांतिपूर्ण धरना है. इस प्रकार का रवैया ठीक नहीं है. वे छात्रों को कहते हैं कि ये गोरखपुर पुलिस है. इतनी फोर्स मंगाउंगा, ठंडा कर दूंगा, याद रखना, मैं बता दे रहा हूं. दरअसल, छात्रों की मांग है कि स्टूडेंट्स के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाने वाले छात्रों के निष्कासन की कार्रवाई को तुरंत रद्द किया जाए.
छात्रों की मांग क्या है
छात्रसंघ चुनाव न होने के बाद भी छात्रसंघ शुल्क लिया जा रहा है, इसलिए जल्द से जल्द छात्रसंघ का चुनाव कराया जाए. विश्वविद्यालय में कार्यरत परीक्षा एजेंसी तथा डिग्री और अंकपत्र के नाम पर छात्रों से कथित धन उगाही की जांच, छात्रावासों में मेस और अन्य मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता, पीएम-उषा के तहत विश्वविद्यालय में कराए जा रहे कामों के आवंटन में ट्रांसपैरेंसी बरतने की मांग की गई है.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें

