• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

7 साल के बच्चे पर भड़क गए थे ऋषि कपूर, फूट-फूटकर रोने लगा था ये एक्टर फिर नाना पाटेकर ने लगा दी थी क्लास

Admin by Admin
September 9, 2026
in मनोरंजन
0
7 साल के बच्चे पर भड़क गए थे ऋषि कपूर, फूट-फूटकर रोने लगा था ये एक्टर फिर नाना पाटेकर ने लगा दी थी क्लास


Last Updated:September 09, 2026, 06:47 IST

Rishi Kapoor-Nana Patekar : बॉलीवुड के गलियारों में किस्सों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ यादें ऐसी होती हैं जो बरसों बाद भी जेहन में ताजा रहती हैं. एक ऐसा ही किस्सा 1995 में आई सुपरहिट फिल्म ‘हम दोनों’ के सेट से जुड़ा है. बात उस समय की है जब एक 7 साल का छोटा बच्चा पहली बार किसी बड़ी हिंदी फिल्म के सेट पर 100-150 लोगों की भीड़ के बीच पहुंचा था. वह बच्चा न तो शूटिंग के पैमानों को समझता था और न ही कैमरे के तकनीकी गुर. लेकिन एक छोटी सी गलती के कारण सेट पर अचानक सन्नाटा पसर गया और वह मासूम बच्चा फूट-फूटकर रोने लगा. क्या है ये किस्सा चलिए बताते हैं…

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर अपनी बेबाक और बिंदास शख्सियत के लिए जाने जाते थे. सेट पर उनका रुतबा ऐसा था कि बड़े-बड़े कलाकार भी उनके सामने संभलकर रहते थे. लेकिन जब सामने सिर्फ 7 साल का बच्चा हो तो एक छोटी-सी डांट भी उसके दिल पर गहरा असर छोड़ सकती है. कुछ ऐसा ही हुआ था मराठी एक्टर पुष्कर जोग के साथ, जब उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी पहली हिंदी फिल्म की शूटिंग शुरू की थी. उस वक्त एक छोटी-सी गलती पर ऋषि कपूर के गुस्से का सामना करना पड़ा और पुष्कर रो पड़े. इसके बाद सेट पर जो हुआ, उसकी याद आज भी उनके जेहन में है.

पुष्कर जोग ने महज सात साल की उम्र में फिल्म ‘हम दोनों’ से बतौर बाल कलाकार अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. खास बात यह है कि उन्हें इस फिल्म में रोल पाने के लिए ऑडिशन तक नहीं देना पड़ा था. इसकी वजह थे दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर. पुणे में पुष्कर को जानने वाले नाना पाटेकर ने ही उन्हें फिल्म में कास्ट करवाया था.

हाल ही में गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में पुष्कर ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि हिंदी फिल्म के सेट का माहौल उनके लिए बिल्कुल नया था. उन्होंने कहा कि वह पहली बार इतने बड़े सेट पर पहुंचे थे, जहां करीब 100-150 लोग मौजूद थे. ऐसे में पहले ही दिन ऋषि कपूर को देखकर वह और घबरा गए. फोटो साभार-@jogpushkar/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

बातचीत में आगे पुष्कर ने बताया, ‘ऋषि कपूर काफी रिजर्व रहते थे और ज्यादा बातचीत नहीं करते थे. उनका व्यक्तित्व और रुतबा ऐसा था कि सेट पर मौजूद लोग भी उनसे थोड़ा डरते थे. वह खुद भी ऋषि कपूर को देखकर काफी सहमे हुए थे.’ फोटो साभार-@jogpushkar/Instagram

Advertisement
Advertisement

इसी दौरान फिल्म के एक गाने की शूटिंग हो रही थी, जिसमें ऋषि कपूर और पूजा भट्ट नजर आने वाले थे. गाने को फराह खान कोरियोग्राफ कर रही थीं. पुष्कर को इस सीक्वेंस में गैराज वर्कर का किरदार निभाना था. सीन में ऋषि कपूर और पूजा भट्ट नई कार लेकर पहुंचते हैं. फोटो साभार-@jogpushkar/Instagram

पुष्कर ने बताया कि रिहर्सल के दौरान उनके हाथ में फूलों की पंखुड़ियां थीं. अनजाने में वे पंखुड़ियां ऋषि कपूर के सिर पर गिर गईं. इसके बाद जो हुआ, उसने सात साल के पुष्कर को डरा दिया. वो पल याद करते हुए उन्होंने आगे कहा- ‘कट के बाद ऋषि कपूर उन पर भड़क गए और उन्होंने उन्हें डांट दिया. इस डांट से बच्चा पुष्कर सेट पर ही रोने लगा. फराह खान ने उन्हें संभाला और वैन में ले गईं. पुष्कर की मां भी उस वक्त सेट पर मौजूद थीं और इस घटना से वह भी डर गई थीं’. फोटो साभार-@jogpushkar/Instagram

लेकिन, कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. पुष्कर का नाना पाटेकर के साथ करीबी रिश्ता था, इसलिए उन्होंने बाद में उन्हें पूरी घटना बता दी. अगले दिन नाना पाटेकर की शूटिंग नहीं थी, फिर भी वह सेट पर पहुंचे और सीधे ऋषि कपूर के पास जा पहुंचे. नाना पाटेकर ने ऋषि कपूर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा- ‘तुम चाहे जो भी हो, क्या तुम्हें एक छोटे बच्चे से बात करने की तमीज नहीं है? वह 7 साल का बच्चा है, उसे टेक और रिहर्सल के बारे में क्या पता होगा? तुम उस पर क्यों चिल्ला रहे हो?’

पुष्कर ने नाना की इस बेबाकी को याद करते हुए कहा कि उनमें ऋषि कपूर के सामने भी अपनी बात रखने की हिम्मत और बच्चे के लिए अपनापन था. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह ऋषि कपूर का सम्मान करते हैं और उन्हें प्यार करने वालों में शामिल हैं, लेकिन बचपन की वह घटना उनके लिए आज भी एक अप्रिय याद बनी हुई है. फोटो साभार-@jogpushkar/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 09, 2026, 06:47 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

इतनी फोर्स बुलाउंगा, ठंडा कर दूंगा… यूनिवर्सिटी के बच्चों को धमकी दे रहे गोरखपुर के दारोगा, वीडियो हुआ वायरल

Next Post

नीरज चोपड़ा के बाद अब आशीष यादव! वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में मेडल जीतकर रचा इतिहास

Next Post
नीरज चोपड़ा के बाद अब आशीष यादव! वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में मेडल जीतकर रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा के बाद अब आशीष यादव! वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में मेडल जीतकर रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.