• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़… सुपरस्टार बनाने वाले पिता का निधन, 68 की उम्र में ली आखिरी सांस

Admin by Admin
September 9, 2026
in खेल
0
लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़… सुपरस्टार बनाने वाले पिता का निधन, 68 की उम्र में ली आखिरी सांस

[ad_1]

Last Updated:August 08, 2026, 19:54 IST

Lionel Messi Father Jorge Messi passed away: फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. बीमारी से जूझ रहे जॉर्ज ने मेसी के करियर को गढ़ने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी. 2000 के दशक में बार्सिलोना के ला मासिया ट्रायल से लेकर पीएसजी और इंटर मियामी ट्रांसफर तक, वे मेसी के हर वित्तीय निर्णय के सूत्रधार रहे. विश्व कप 2026 के बाद आया यह दुखद मोड़ मेसी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.

लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़... सुपरस्टार बनाने वाले पिता का निधनZoom

नई दिल्ली. अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के पिता का शनिवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने 68 की उम्र में आखिरी सांस ली.मेसी के पिता उनके उनके पूरे करियर के मुख्य सूत्रधार, एजेंट और सबसे बड़े मार्गदर्शक भी थे. हाल में खत्म हुए फीफा विश्व कप 2026 के दौरान जॉर्ज मेसी को बीमारी के चलते मेडिकल ट्रीटमेंट से गुजरना पड़ा था. उस समय उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में कई तरह की अफवाहें उड़ रही थीं. इन परिस्थितियों के बीच, मेसी के परिवार ने मीडिया और प्रशंसकों से संवेदनशीलता दिखाने और ‘मानवता’ बरतने की भावुक अपील की थी, ताकि परिवार इस मुश्किल दौर का सामना शांति से कर सके.

अर्जेंटीना मीडिया ने लियोनल मेसी (Lionel Messi) के पिता के निधन की खबर दी है. जॉर्ज मेसी (Jorge Messi) का योगदान केवल एक पिता के रूप में ही सीमित नहीं था. लियोनेल मेसी को आज जिस मुकाम पर पूरी दुनिया देखती है, उसकी नींव रखने वाले उनके पिता ही थे. 2000 के दशक की शुरुआत में, जब मेसी एक छोटे बच्चे थे और ग्रोथ हार्मोन की कमी से जूझ रहे थे, तब जॉर्ज ही उन्हें अर्जेंटीना से स्पेन ले गए थे. न्होंने बार्सिलोना के प्रसिद्ध यूथ एकेडमी ‘ला मासिया’ (La Masia) में छोटे मेसी का ट्रायल कराया. जॉर्ज के इस साहसिक कदम ने न सिर्फ उनके बेटे की किस्मत बदली, बल्कि फुटबॉल के इतिहास को भी हमेशा के लिए बदल दिया.

मैदान के बाहर मेसी के सभी वित्तीय और व्यापारिक मामलों को जॉर्ज ही संभालते थे. उन्होंने ही मेसी के बार्सिलोना के साथ ऐतिहासिक कॉन्ट्रैक्ट्स पर बातचीत की. इसके बाद, मेसी के पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) और हाल ही में इंटर मियामी (Inter Miami) में हुए बड़े ट्रांसफर डील के पीछे भी हॉर्हे की ही रणनीतिक दृष्टि थी.मैच की डील्स के अलावा, उन्होंने मेसी के इमेज राइट्स और रियल एस्टेट, लग्जरी होटल और रेस्तरां जैसे बड़े निवेशों का प्रबंधन बहुत कुशलता से किया. हालांकि, इस सफल सफर में कुछ कानूनी चुनौतियां भी आईं. साल 2016 में, टैक्स चोरी के एक मामले में मेसी और उनके पिता दोनों को स्पेन में दोषी ठहराया गया था. लेकिन सजा दो साल से कम होने के कारण दोनों को जेल नहीं जाना पड़ा था.

विश्व कप 2026 और रिकॉर्ड्स का दौर
यह दुखद खबर ऐसे समय में आई है जब हाल ही में अमेरिका में आयोजित फीफा विश्व कप 2026 का समापन हुआ है. इस टूर्नामेंट में कई ऐतिहासिक क्षण देखने को मिले. फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ अतिरिक्त समय (Extra Time) में 1-0 से कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था.

हार के बावजूद, लियोनेल मेसी ने इस विश्व कप में एक नया इतिहास रचा. वह जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक 16 गोल करने के सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने. हालांकि, इसी टूर्नामेंट में फ्रांस के युवा सनसनी किलियन एम्बापे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22 गोल किए और मेसी को एक गोल से पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 08, 2026, 19:54 IST

[ad_2]

Source link

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘मदर इंडिया’ जैसी अमर फिल्म बनाने वाले महबूब खान कभी ठोकते थे घोड़े की नाल, एक ‘औरत’ न ऐसे पहुंचाया ऑस्कर तक

Next Post

इतनी फोर्स बुलाउंगा, ठंडा कर दूंगा… यूनिवर्सिटी के बच्चों को धमकी दे रहे गोरखपुर के दारोगा, वीडियो हुआ वायरल

Next Post
इतनी फोर्स बुलाउंगा, ठंडा कर दूंगा… यूनिवर्सिटी के बच्चों को धमकी दे रहे गोरखपुर के दारोगा, वीडियो हुआ वायरल

इतनी फोर्स बुलाउंगा, ठंडा कर दूंगा... यूनिवर्सिटी के बच्चों को धमकी दे रहे गोरखपुर के दारोगा, वीडियो हुआ वायरल

Related Posts

  • रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News
  • पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News
  • Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News
  • दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News
  • एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement