• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

राम मंदिर में दर्शन कर अभिजीत मुहूर्त में CEO जीतेंद्र मिश्र संभाली कमान, सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत करेंगे, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 9, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
राम मंदिर में दर्शन कर अभिजीत मुहूर्त में CEO जीतेंद्र मिश्र संभाली कमान, सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत करेंगे, Uttar-pradesh Hindi News


अयोध्या राम मंदिर में दर्शन कर अभिजीत मुहूर्त में CEO जीतेंद्र मिश्र ने कमान संभाल ली। इससे पहले जीतेंद्र मिश्र ने रामलला के दर्शन कर जिम्मेदारी के निर्वहन की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के इतिहास में मंगलवार को नया अध्याय जुड़ गया। नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जीतेंद्र मिश्र ने अभिजीत मुहूर्त में 11:53 से 12:44 बजे के बीच अपना कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने रामलला के दर्शन कर जिम्मेदारी के निर्वहन की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की और दायित्व संभालने की आज्ञा ली।

नए सीईओ के कार्यभार संभालने के दिन ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। नए सीईओ जीतेंद्र मिश्र ने रेड कार्पेट पर मुख्यमंत्री की अगवानी की। इस दौरान उन्होंने सैल्यूट के बजाय करबद्ध होकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री से यह उनकी पहली मुलाकात थी। परिचय के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें जरूरी परामर्श दिया और बेहतर व्यवस्था की अपेक्षा जताई। गोरखपुर से सटे देवरिया के निवासी होने के कारण मुख्यमंत्री ने पहले परिचय में ही उनसे आत्मीयता दिखाई। इससे अभिभूत जितेंद्र मिश्र ने बेहतर व्यवस्था के साथ प्रशासन और प्रबंधन को मजबूत करने का भरोसा दिया।

Advertisement
Advertisement

हवाई जहाज के बजाय ट्रेन से पहुंचे

नए सीईओ जीतेंद्र मिश्र को हवाई यात्रा से दोपहर में अयोध्या पहुंचना था, लेकिन वह कैफियत एक्सप्रेस की प्रथम श्रेणी में सफर कर सुबह 7:10 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की कार उन्हें लेने स्टेशन पर थी। वहां से वह सीधे तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचे। नियमित दिनचर्या के बाद राम मंदिर पहुंचे और ट्रस्ट के विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों से परिचयात्मक मुलाकात की। उन्होंने अलग-अलग विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी और फीडबैक लिया। ईमानदारी, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर सभी के साथ बैठक करेंगे और उसके जमीनी क्रियान्वयन का प्रयास किया जाएगा। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।

कोषाध्यक्ष समेत ट्रस्टियों से भी मिले

कार्यभार संभालने के बाद सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र रामघाट कार्यशाला पहुंचे। यहां उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के नए कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका, पूर्व अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और नए ट्रस्टी मदनमोहन पाण्डेय से मुलाकात की। इसके बाद औपचारिक बैठक में शामिल हुए।

मैं कोई सुपरमैन नहीं : सीईओ

कार्यशाला में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा, मैं कोई सुपरमैन नहीं, आप सभी की तरह सामान्य व्यक्ति हूं। उन्होंने बताया कि अभी परिचयात्मक बैठकें चल रही हैं। जल्द ही व्यवस्थाओं को लेकर विशेष कार्ययोजना के साथ फिर मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह राम मंदिर पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका अभिनंदन किया और उन्हें रामलला का दर्शन कराया।



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

अश्मिता चालिहा का ऐतिहासिक कारनामा! कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब किया अपने नाम

Next Post

‘मदर इंडिया’ जैसी अमर फिल्म बनाने वाले महबूब खान कभी ठोकते थे घोड़े की नाल, एक ‘औरत’ न ऐसे पहुंचाया ऑस्कर तक

Next Post
‘मदर इंडिया’ जैसी अमर फिल्म बनाने वाले महबूब खान कभी ठोकते थे घोड़े की नाल, एक ‘औरत’ न ऐसे पहुंचाया ऑस्कर तक

‘मदर इंडिया’ जैसी अमर फिल्म बनाने वाले महबूब खान कभी ठोकते थे घोड़े की नाल, एक ‘औरत’ न ऐसे पहुंचाया ऑस्कर तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.