Last Updated:
भारत की युवा शटलर अश्मिता चाहिला ने इतिहास रचते हुए कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में अश्मिता ने चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियान शी को हराया. बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने ये दूसरा खिताब जीता है. इससे पहले तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन का खिताब जीता था.
अश्मिता चालिहा ने जीता कोरिया मास्टर्स सुपर 300
नई दिल्ली: भारत की अश्मिता चालिहा ने कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. फाइनल में अश्मिता का सामना चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियान शी से हुई थी. संघर्षपूर्ण फाइनल में अश्मिता ने 14-21, 21-14, 21-14 से चीनी खिलाड़ी को पटखनी दी. दोनों के बीच ये फाइनल मुकाबला 53 मिनट तक चला.
असम की रहने वाली 26 साल की अश्मिता शुरुआती गेम में पिछड़ने के बाद दमदार वापसी की. अश्मिता दाहिने घुटने में चोट के कारण तीन महीने के ब्रेक के बाद मई में प्रतियोगिता में लौटी थीं. इस तरह बीडब्ल्यूएफ टूर पर उनकी शानदार वापसी हुई है, जिसमें मकाऊ ओपन में सेमीफाइनल में पहुंचना भी शामिल है.
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर में भारत के खाते में दूसरा खिताब
विश्व नंबर 50 गुवाहाटी में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पार्क ताए-सांग के तहत प्रशिक्षण लेती हैं. अश्मिता की जीत भारतीयों के लिए लगातार दूसरे बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल को चिह्नित करती है, जिसमें तन्वी शर्मा ने पिछले रविवार को ताइपे ओपन जीता था.
सेमीफाइनल में अश्मिता ने हमवतन रक्षिता श्री संतोष को हराया था
अष्मिता चालिहा ने कोरिया मास्टर्स सुपर 300 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में हमवतन रक्षिता श्री संतोष रामराज को 21-13, 16-21, 21-13 से हराया था. इस तरह अश्मिता ने पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. तीन महीने चोट के कारण कोर्ट से बाहर रही 26 साल की चालिहा मकाउ ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंची थीं.
इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में दुनिया की 22वें नंबर की खिलाड़ी जापान की हिना अकेची को हराया था. वहीं, पिछले रविवार को ताइपे ओपन जीतने वाली तन्वी को क्वार्टर फाइनल में रक्षिता से हार का सामना करना पड़ा था
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें

