• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कहां हैं वो ‘गोवा’ जहां शूट हुआ करिश्मा-गोविंदा का सुपरहिट गाना? अल्का याग्निक की खनकती आवाज ने बनाया चार्टबस्टर

Admin by Admin
September 9, 2026
in मनोरंजन
0
कहां हैं वो ‘गोवा’ जहां शूट हुआ करिश्मा-गोविंदा का सुपरहिट गाना? अल्का याग्निक की खनकती आवाज ने बनाया चार्टबस्टर

[ad_1]

Last Updated:September 08, 2026, 22:30 IST

Bollywood Behind The Scene: 90 के दशक में गोविंदा और करिश्मा कपूर को हिट की गारंटी माना जाता था. मेकर्स गोविंदा और करिश्मा पर बेधड़क दांव लगाते थे. दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं. ऐसी ही एक पॉपुलर फिल्म ‘हसीना मान जाएगी थी’. इसका एक गाना बहुत लोकप्रिय हुआ था. इस गाने का नाम व्हाट इज य़ॉर मोबाइल नंबर था. इसको अल्का याग्निक और सोनू निगम ने मिलकर गाया था. इसको कंपोज अनू मलिक ने किया था और इसके बोल समीर ने लिखे थे, लेकिन इस गाने को लेकर एक दिलचस्प किस्सा भी है. तो चलिए जानते हैं कि क्या है वो कहानी-

कहां हैं वो 'गोवा' जहां शूट हुआ करिश्मा-गोविंदा का सुपरहिट गाना? Zoom

गोविंदा और करिश्मा कपूर ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं.

नई दिल्ली. 90s का दौर था और बॉलीवुड की फिल्मों में एक चीज लगभग तय मानी जाती थी. हर फिल्ममेकर अपनी फिल्म में एक फॉर्मूला फिट करने की कोशिश करता था. फिल्मों में गोवा दिखाया जाता था तो समुद्र, बीच, रंग-बिरंगे कपड़े और उस पर हीरो-हीरोइन का जबरदस्त डांस भी होना ही था. लेकिन कभी-कभी पर्दे पर जो दिखता है, उसके पीछे की कहानी कुछ और ही होती है. कई बार हमें स्क्रीन पर विदेश दिखाया जाता है, लेकिन वो अपने ही देश का कोई हिस्सा होता है.

ठीक ऐसा ही कुछ गोविंदा और करिश्मा कपूर के बेहद पॉपुलर गाने ‘व्हाट इज यॉर मोबाइल नंबर’ के साथ भी हुआ था. इस गाने में करिश्मा कपूर और गोविंदा गोवा घूमने जाते हैं और वो बीच के सामने जबरदस्त डांस भी करते हैं, लेकिन फिल्म में दिखाया गया गोवा, असल में गोवा था ही नहीं.

डेविड धवन ने मुंबई में बनाया गोवा

1999 में रिलीज हुई डेविड धवन की फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ का यह गाना आज भी 90s के सबसे यादगार मस्ती भरे गानों में गिना जाता है. फिल्म की कहानी का माहौल गोवा से जुड़ा हुआ दिखाया गया था और गाने को भी इस तरह फिल्माया गया कि देखने वाले को पूरा यकीन हो जाए कि गोविंदा और करिश्मा सच में गोवा की खूबसूरत लोकेशन पर डांस कर रहे हैं. लेकिन असली कहानी जानकर आप भी कहेंगे भाई, ये तो मुंबई में ही कमाल कर दिया गया था. दरअसल, मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई में ही गोवा तैयार कर दिया था.

सुपरहिट था गाना

बता दें, जिस जगह को देखकर हमें और आपको गोवा का भ्रम हुआ, वह असल में मुंबई का मढ़ आइलैंड था. खुद करिश्मा कपूर ने 2026 में एक टीवी शो पर इस दिलचस्प किस्से का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी गोवा में आधारित थी, लेकिन गाने की शूटिंग मढ़ आइलैंड में मौजूद एक रिजॉर्ट होटल में हुई थी.

निर्देशक डेविड धवन ने लोकेशन के मामले में ऐसा खेल किया कि स्क्रीन पर मुंबई नजर आई और दर्शकों को गोवा महसूस हुआ. यही तो उस दौर के सिनेमा का अपना अलग जादू था. बड़े-बड़े सेट या विदेशी लोकेशन के बजाय मौजूद जगह को ही कहानी के हिसाब से इस तरह पेश करना कि दर्शक बस देखते ही रह जाएं.

सुपरहिट थी करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी

करिश्मा कपूर और गोविंदा ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था. दोनों की जोड़ी 90 के दशक में सुपरहिट मानी जाती थी. जिन फिल्मों में गोविंदा और करिश्मा साथ आते थे, मेकर्स के लिए वो हिट की गारंटी मानी जाती थी. फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ का गाना ‘व्हाट इज यॉर मोबाइल नंबर’ सुपरहिट था. इसकी धुन ने इसे यंगस्टर्स के बीच बेहद खास बना दिया था. हर पार्टी में उन दिनों इस गाने की धुन सुनाई देती थी.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 08, 2026, 22:30 IST



[ad_2]

Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों सावधान, निवेश में न करें जल्दबाजी, पार्टनर से खुलकर बातचीत रिश्तों को बनाएगी मजबूत

Next Post

एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में बसंत कुमार ने मचाई सनसनी, हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल

Next Post
एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में बसंत कुमार ने मचाई सनसनी, हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल

एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में बसंत कुमार ने मचाई सनसनी, हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement