• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में बसंत कुमार ने मचाई सनसनी, हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल

Admin by Admin
September 9, 2026
in खेल
0
एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में बसंत कुमार ने मचाई सनसनी, हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल


Last Updated:August 09, 2026, 09:56 IST

यूजीन में विश्व एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में हाई जंपर खिलाड़ी बसंत कुमार मेघवाल ने भारत के लिए दूसरा मेडल जीता है. बसंत ने 2.21 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ जंप लगाया, जिससे कारण वह दूसरे स्थान पर. विश्व एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में इससे पहले आशीष यादव ने भी मेडल जीता था. आशीष ने भालाफेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में बसंत ने मचाई सनसनी, हाई जंप में जीता सिल्वरZoom

बसंत कुमार ने जीता सिल्वर मेडल

नई दिल्ली: भारत के हाई जंपर खिलाड़ी बसंत कुमार मेघवाल ने ओरेगन के यूजीन में विश्व एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ के बसंत ने 2.21 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए इस चैंपियनशिप का दूसरा मेडल जीता और विश्व एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले देश के पहले हाई जंपर खिलाड़ी बन गए.

हाई जंप में पोडियम पर जगह बनाने के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां तीनों पदक विजेताओं ने 2.21 मीटर की छलांग लगाई, लेकिन 2.24 मीटर को पार करने में सफल नहीं हो सके. जब कोई भी एथलीट तीन प्रयासों में 2.24 मीटर पार नहीं कर पाया, तो पिछली ऊंचाई पर उनके प्रयासों के आधार पर काउंटबैक मेथड से मेडल का फैसला किया गया.

अल्जीरिया के यूनेस अयाची ने जीता गोल्ड

अल्जीरिया के यूनेस अयाची ने अपने पहले ही प्रयास में 2.21 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं, मेघवाल ने अपने दूसरे प्रयास में यही ऊंचाई पार करके सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के ओटिस पूल को 2.21 मीटर पार करने में तीन प्रयास लगे, जिससे उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. इस तरह बसंत कुमार मेघवाल ने पर्सनल बेस्ट के साथ शानदार सत्र का समापन किया.

इससे पहले इसी साल एशियाई यू20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद, उनके इस सत्र में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. यूजीन में उनके इस प्रदर्शन ने भारत के एक उभरते हुए युवा ऊंची कूद खिलाड़ी के रूप में उनकी क्षमता को साबित किया है. वहीं, अब भारत के पदकों की संख्या हुई दो गई है.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 09, 2026, 09:58 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

कहां हैं वो ‘गोवा’ जहां शूट हुआ करिश्मा-गोविंदा का सुपरहिट गाना? अल्का याग्निक की खनकती आवाज ने बनाया चार्टबस्टर

Next Post

लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले राहुल गांधी की फ्लाइट का गो-अराउंड, दूसरे प्रयास में उतरा विमान

Next Post
लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले राहुल गांधी की फ्लाइट का गो-अराउंड, दूसरे प्रयास में उतरा विमान

लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले राहुल गांधी की फ्लाइट का गो-अराउंड, दूसरे प्रयास में उतरा विमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.