• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले राहुल गांधी की फ्लाइट का गो-अराउंड, दूसरे प्रयास में उतरा विमान

Admin by Admin
September 9, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले राहुल गांधी की फ्लाइट का गो-अराउंड, दूसरे प्रयास में उतरा विमान


Last Updated:September 08, 2026, 23:51 IST

Lucknow Latest News : लखनऊ एयरपोर्ट पर उस वक्त यात्रियों की सांसें अटक गईं, जब लैंडिंग से ठीक पहले दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को अचानक गो-अराउंड करना पड़ा. खास बात यह रही कि इस फ्लाइट में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी सवार थे. हालांकि, पायलट की सूझबूझ से दूसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई.

लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले राहुल गांधी की फ्लाइट का गो-अराउंडZoom

एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और दीपक सिंह समेत कई नेताओ ने राहुल का किया स्वागत.

लखनऊ: दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को लैंडिंग से ठीक पहले अमौसी एयरपोर्ट पर गो-अराउंड करना पड़ा. इस फ्लाइट में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी सवार थे. बताया जा रहा है कि विमान लैंडिंग के बिल्कुल करीब था, तभी अचानक तेज झटका लगा और विमान दोबारा ऊपर उठने लगा.

अचानक हुई इस घटना से फ्लाइट में बैठे यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को दोबारा ऊपर उठाया और गो-अराउंड कराया. इसके बाद पायलट ने दूसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई. विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.

लखनऊ लैंडिंग कर रहा था विमान
फिलहाल लैंडिंग को लेकर सामने आई इस स्थिति की वजह मौसम या तकनीकी कारणों से जुड़ी थी, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 ने दिल्ली से दोपहर करीब 2:20 बजे उड़ान भरी थी और इसे करीब 3:30 बजे लखनऊ पहुंचना था.

पायलट ने सुरक्षा कारणों से उठाया कदम
जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 दिल्ली से दोपहर करीब 2:20 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई थी. इस फ्लाइट के लखनऊ पहुंचने का समय करीब 3:30 बजे था. लेकिन लैंडिंग के दौरान अनस्टेबल एप्रोच के कारण पायलट ने विमान को दोबारा गो-अराउंड कर दिया. जानकारी के अनुसार, पायलट ने सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया.

क्या है विमान लैंडिंग का नियम?
विमान पायलट के मुताबिक, लैंडिंग के समय अगर हवा रनवे के समानांतर ने होकर क्रॉस करती हुई चल रही है, तो ऐसे समय में विमान का संतुलन बिगड़ने और रनवे से भटकने का डर रहता है. ऐसे में लैंडिंग टालकर दोबारा उड़ान भरना ही समझदारी है. सुरक्षा मानकों के कारण ये किया जाता है, जिससे किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 08, 2026, 16:40 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में बसंत कुमार ने मचाई सनसनी, हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल

Next Post

बॉलीवुड की सबसे पढ़ी-लिखी अदाकारा, मजबूरी में की एक्टिंग, दिलीप कुमार-राज कपूर संग काम कर बनीं सबसे हिट ‘मां’

Next Post
बॉलीवुड की सबसे पढ़ी-लिखी अदाकारा, मजबूरी में की एक्टिंग, दिलीप कुमार-राज कपूर संग काम कर बनीं सबसे हिट ‘मां’

बॉलीवुड की सबसे पढ़ी-लिखी अदाकारा, मजबूरी में की एक्टिंग, दिलीप कुमार-राज कपूर संग काम कर बनीं सबसे हिट 'मां'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.