• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों सावधान, निवेश में न करें जल्दबाजी, पार्टनर से खुलकर बातचीत रिश्तों को बनाएगी मजबूत

Admin by Admin
September 9, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों सावधान, निवेश में न करें जल्दबाजी, पार्टनर से खुलकर बातचीत रिश्तों को बनाएगी मजबूत


Last Updated:September 09, 2026, 00:04 IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 9 September : मेष राशि के लिए आज सतर्क रहने का दिन है. रिश्तों में छोटी-छोटी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है. खुलकर बातचीत करें. निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:30 से 12:20 तक रहेगा. अशुभ समय 11:55 से लेकर 1:28 तक होगा. राहुकाल में कोई भी नया काम न करें. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्य सिंह राशि में हैं. आश्लेषा नक्षत्र की वजह से बात के छिपे अर्थ को समझने की क्षमता बढ़ सकती है, लेकिन शंका से बचना होगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 9 September (आज का मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जताकों को आज भावनाओं में बहकर निर्णय लेने की बजाय शांत मन फैसला करना होगा. नौकरी और करियर के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है. हालांकि, निवेश से जुड़े हुए मामलों में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें. आज ऋतु वर्षा है. मास भाद्रपद है. तिथि कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है. नक्षत्र आश्लेषा है. योग शूल है. करण वाणिज्य है. चंद्रमा आज कर्क राशि में, सूर्य सिंह राशि में और अयन दक्षिणायन होगा. सूर्योदय 5:41 पर और सूर्यास्त 6:08 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:30 से 12:20 तक रहेगा. इसमें शुभ काम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 11:55 से लेकर 1:28 तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी नया काम न करें.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्य सिंह राशि में रहेगा. मेष राशि के लिए यह स्थिति परिवार, भावनात्मक निर्णय, प्रतिष्ठा, नेतृत्व और रचनात्मकता के लिए अनुकूल है. आश्लेषा नक्षत्र की वजह से बात के छिपे अर्थ को समझने की क्षमता बढ़ सकती है, लेकिन शंका और अधिक सोचने से बचना होगा. कार्यस्थल पर आपका बुद्धि और संवाद कौशल प्रभावी रहेगा. वरिष्ठ अधिकारी के सामने अपनी बात स्पष्ट रखें. व्यापार में पुराने ग्राहक या संपर्क से लाभ मिल सकता है. दस्तावेज, अनुबंध या आर्थिक लेनदेन में अतिरिक्त सावधानी रखने की आवश्यकता है. धन के मामले में आज का दिन मध्यम से अच्छा रहेगा. रुके हुए काम में प्रगति हो सकती है. परिवार या घर से संबंधित खर्चा आ सकता है. लालच में आकर जोखिम पूर्ण निवेश न करें.

न करें ये गलती

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज छोटी-छोटी बात को लेकर संदेह या गलतफहमी पैदा हो सकती है. साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से संबंध मजबूत होंगे. अविवाहित जातकों के लिए किसी परिचित के माध्यम से सकारात्मक बातचीत का निर्णय आ सकता है. घर परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. माता या किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन लाभकारी होगा. परिवार में किसी पुराने विषय पर चर्चा हो सकती है. वाणी में कठोरता से बचें. स्वास्थ्य समान रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव, नींद और पाचन पर ध्यान दें. अत्यधिक चिंता या अनियमित भोजन से बचना लाभकारी रहेगा.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि कहते हैं कि आज आपका भाग्य प्रतिशत 83 रहेगा. शुभ अंक 1 और 3 होगा. भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग लाल और केसरिया रहेगा. शुभ दिशा पूर्व होगी. शुभ ग्रह सूर्य और मंगल होंगे. आज बुधवार और प्रदोष का संयोग है. शाम को भगवान शिव को जल अर्पित करें. ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें. गणेश जी का स्मरण करें.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

September 09, 2026, 00:04 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Sports: राजस्थान की दिव्यांशी ने रचा इतिहास, वुशु में 36 साल का सूखा किया खत्म, एशियन गेम्स में लहराएंगी तिरंगा

Next Post

कहां हैं वो ‘गोवा’ जहां शूट हुआ करिश्मा-गोविंदा का सुपरहिट गाना? अल्का याग्निक की खनकती आवाज ने बनाया चार्टबस्टर

Next Post
कहां हैं वो ‘गोवा’ जहां शूट हुआ करिश्मा-गोविंदा का सुपरहिट गाना? अल्का याग्निक की खनकती आवाज ने बनाया चार्टबस्टर

कहां हैं वो 'गोवा' जहां शूट हुआ करिश्मा-गोविंदा का सुपरहिट गाना? अल्का याग्निक की खनकती आवाज ने बनाया चार्टबस्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.