Last Updated:
Asha Bhosle Last Song Released: नीली साड़ी, कानों पर हेडफोन और आवाज में वही पुराना जादू… आशा भोसले एक बार फिर अपनी सुरीली आवाज से दिल छू रही हैं. उनकी जयंती के मौके पर फिल्म ‘ओम का हरि’ का गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी’ रिलीज किया है. खास बात यह है कि इसमें आशा भोसले की रिकॉर्डिंग की झलक भी देखने को मिलती है. यह गाना उनकी यादगार आवाज और संगीत के सफर को समर्पित खास श्रद्धांजलि बन गया है.
आशा भोसले का ये गाना वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. आशा भोसले की आवाज भले ही अब खामोश हो गई हो, लेकिन उनके गाए गाने आज भी लोगों के बीच बने हुए हैं. उनकी जयंती के मौके पर एक्ट्रेस सोनी राजदान ने इसी आवाज को एक खास अंदाज में याद किया है. सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए फिल्म ‘ओम का हरि’ का गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी’ रिलीज किया. गाने को आशा भोसले ने गाया है और वीडियो में दिग्गज गायिका को रिकॉर्डिंग के दौरान अपने अंदाज में देखा जा सकता है.
सोनी राजदान ने गाने की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, ‘आज उनकी जयंती पर हम आशा भोसले को और एक ऐसी आवाज को श्रद्धांजलि देते हैं, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा. पेश है ‘ऐ मेरी जिंदगी’ गाना, जिसमें उनकी यादगार आवाज है. ‘ओम का हरि’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.’
इंस्टाग्राम पर शेयर की झलक में आशा भोसले नीली साड़ी में नजर आ रही हैं. वह हेडफोन लगाती हैं और फिर अपनी वही जानी-पहचानी आवाज में गाने को आवाज देती दिखाई देती हैं. वीडियो में आशा भोसले को स्टूडियो में अपने पुराने अंदाज में देखा जा सकता है.
View this post on Instagram

