• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल

Admin by Admin
September 8, 2026
in खेल
0
Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल


Last Updated:August 14, 2026, 09:05 IST

Athlete Basant Meghwal Success Story: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ के युवा एथलीट बसंत कुमार मेघवाल ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई जंप में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया. पुरुष हाई जंप स्पर्धा में बसंत ने 2.21 मीटर की छलांग लगाई और सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि से अनूपगढ़ और पूरे राजस्थान में खुशी का माहौल है. विश्व मंच पर देश का नाम रोशन करने के बाद बसंत के अनूपगढ़ पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया. खेल प्रेमियों और युवाओं में भी अपने चैंपियन से मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया. बसंत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को दिया. उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास और मेहनत से यह मुकाम हासिल हुआ है. अब उनका लक्ष्य सीनियर स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी करना है.

ख़बरें फटाफट

बसंत की छलांग ने दुनिया में बढ़ाया अनूपगढ़ का मान, भारत को दिलाया सिल्वर मेडलZoom

अनूपगढ़ के युवा एथलीट बसंत कुमार मेघवाल ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

श्रीगंगानगर. अनूपगढ़ की धरती के लाल युवा एथलीट बसंत कुमार मेघवाल ने विश्व मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 की पुरुष हाई जंप स्पर्धा में बसंत ने 2.21 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया. बसंत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से अनूपगढ़ में खुशी का माहौल है और क्षेत्रवासी अपने होनहार खिलाड़ी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं.

विश्व स्तर पर अनूपगढ़ का नाम रोशन करने के बाद बसंत मेघवाल के अनूपगढ़ पहुंचने पर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया. लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी. खेल प्रेमियों और युवाओं में बसंत की एक झलक पाने और उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर खासा उत्साह नजर आया. बसंत की सफलता भारतीय एथलेटिक्स के लिए भी बेहद खास है.

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किसी भी आयु वर्ग की हाई जंप स्पर्धा में भारत के लिए पदक जीतकर उन्होंने नया इतिहास रचा है. सीमावर्ती क्षेत्र से निकलकर विश्व पटल तक पहुंचने वाले बसंत ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी बड़े सपने पूरे कर सकती है. अनूपगढ़ पहुंचने पर बसंत मेघवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और माता-पिता को दिया.  उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है. लगातार अभ्यास और मेहनत के कारण उन्हें यह सफलता हासिल हुई है.

सीनियर स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना लक्ष्य

बसंत ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य सीनियर स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना है और आगामी सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी के लिए वह लगातार प्रैक्टिस करेंगे. बसंत की इस उपलब्धि ने अनूपगढ़ सहित पूरे राजस्थान को गौरवान्वित किया है. उनकी सफलता क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है और यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के दम पर सीमावर्ती क्षेत्र की प्रतिभाएं भी विश्व स्तर पर देश का गौरव बढ़ा सकती है.

About the Author

authorimg

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें

Location :

Ganganagar,Ganganagar,Rajasthan

First Published :

August 14, 2026, 09:05 IST



Source link

Previous Post

नीली साड़ी, हेडफोन और वही जादुई आवाज… रिलीज हुआ आशा भोसले का आखिरी गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी’

Next Post

यूपी कांग्रेस में राजेंद्र पाल गौतम vs अजय राय: झगड़े में अखिलेश यादव का किसको सपोर्ट?

Next Post
यूपी कांग्रेस में राजेंद्र पाल गौतम vs अजय राय: झगड़े में अखिलेश यादव का किसको सपोर्ट?

यूपी कांग्रेस में राजेंद्र पाल गौतम vs अजय राय: झगड़े में अखिलेश यादव का किसको सपोर्ट?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.