Last Updated:
धार्मिक फिल्मों का दौर, ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद ‘खाटू श्याम जी’ और ‘साईं बाबा’ पर फिल्में बनेंगी. ‘हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा’ 2027 में, ‘तेरा साईं’ 5 फरवरी 2027 को रिलीज होगी.
जैसे कभी एक्शन फिल्मों की धूम मची थी तो बैक टू बैक ऐसी ही फिल्में दस्तक दे रही थी. अब जब खून-खराबा और एक्शन से दर्शक पक गए हैं. टॉक्सिक जैसी मेगा बजट फिल्में फ्लॉप हो रही हैं. तो सबका ध्यान धार्मिका फिल्मों की ओर जा रहा है. वो भी तब जब 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इस बीच कई नई धार्मिक फिल्में भी रिलीज के लिए तैयार हैं.
जहां दिवाली पर सबसे बड़े बजट की रणबीर कपूर की रामायण आने वाली है. वहां खाटू श्याम जी और साईं बाबा पर भी फिल्में दस्तक देने वाली है. नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बाद दो अन्य फिल्मों का ऐलान हुआ है.
श्याम बाबा पर फिल्म
पहले बात करते हैं खाटू श्यामजी पर आ रही फिल्म पर. सोमवार को फीचर फिल्म ‘हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा’ का ऐलान किया है. यह फिल्म श्री खाटू श्याम जी की पवित्र और करोड़ों भक्तों के बीच प्रचलित कथा से प्रेरित होगी.
DEVOTIONAL FILM ON SHRI KHATU SHYAM JI ANNOUNCED – ABUNDANTIA ENTERTAINMENT PARTNERS WITH SELECT MEDIA HOLDINGS… A devotional feature film, titled #HaareKaSaharaBabaKhatuShyamHamara, has been announced.
