• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जिस जमीन पर अतीक अहमद बांधता था धोड़े, अब उस पर बनेंगे 602 फ्लैट, कीमत 30 लाख रुपए

Admin by Admin
September 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
जिस जमीन पर अतीक अहमद बांधता था धोड़े, अब उस पर बनेंगे 602 फ्लैट, कीमत 30 लाख रुपए


प्रयागराज : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट माफिया अतीक अहमद के कब्जे से सरकारी जमीन मुक्त कराई गई थी. अब उन जमीनों पर मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए आशियाना बनाए जाने का एक और सपना पूरा होने जा रहा है. माफिया अतीक अहमद के कब्जे से कसारी मसारी में मुक्त कराई गई प्रयागराज विकास प्राधिकरण की करोड़ों की बेशकीमती कीमती जमीन पर जल्द अफॉर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत 602 फ्लैट बनने जा रहे हैं.

प्रयागराज विकास प्राधिकरण पद्म लोक आवास योजना के नाम से गरीबों के आवास बनाने जा रहा है. कमिश्नर प्रयागराज मंडल डॉ लोकेश एम ने कहा है कि चकिया इलाके में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई प्राधिकरण की जमीन पर मध्यम आय वर्ग के लिए 602 फ्लैट बनाने की तैयारी की गई है.

कमिश्नर के मुताबिक योजना को रेरा रजिस्ट्रेशन नंबर मिल चुका है. इसके बाद जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भूमि पूजन कराएंगे, उसके बाद फ्लैटों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.  उन्होंने कहा कि भूमि पूजन से पहले कॉन्ट्रैक्टर का फाइनलाइज करना होगा, वह काम किया जा रहा है.

बताते चलें कि अतीक अहमद इन जमीनों पर कभी अपने घोड़े बांधता था. उस जमीन पर अब गरीबों के लिए शानदार आशियाना बनाया जाएगा. 9811.35 स्क्वायर मीटर में 14 मंजिली बिल्डिंग जल्द बनकर तैयार होगी. सभी फ्लैट 2BHK होंगे और एरिया 56.45 स्क्वायर मीटर होगा. एक फ्लैट की लागत करीब 28 लाख रुपए आएगी. खरीदार को यह फ्लैट लगभग 30 लाख में मिलेंगे. यह योजना करीब डेढ़ सौ करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगी.

इसमें पार्किंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर सिस्टम की सुविधा भी रहेगी. यह बिल्डिंग अत्याधुनिक मिवान स्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी पर बनाई जाएगी. इसमें स्विमिंग पूल, कम्युनिटी हॉल कमर्शियल कंपलेक्स और एसटीपी का भी निर्माण किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल में ही कहा था कि उनका पसंदीदा विषय माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करना है. यही वजह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश से माफियाओं का सफाया कर दिया. संगम नगरी प्रयागराज में भी तीन दशक से ज्यादा समय तक आतंक का पर्याय रहे माफिया अतीक अहमद का भी अंत योगी सरकार में हुआ है. सीएम योगी ने ऐलान ही नहीं किया बल्कि माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई नजूल भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 76 फ्लैट बनाकर लोगों के घर के सपने को पूरा भी किया है.

इन फ्लैटों में लोग पिछले तीन वर्षों से रह भी रहे हैं. इसी कड़ी में माफिया अतीक अहमद की कब्जे से मुक्त कराई गई प्रयागराज विकास प्राधिकरण की करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर भी अब निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए अफॉर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत 602 फ्लैट का निर्माण जल्द शुरु होने जा रहा है.

कहा जाता है कि इस जमीन पर माफिया अतीक अहमद कभी अपने घोड़े बांधता था. लेकिन अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई इस सरकारी जमीन पर फ्लैट निर्माण के लिए जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ से शिलान्यास कराने की तैयारी है. शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र जहां पहले माफिया के नाम से जाना जाता था. वही आज शहर पश्चिमी मोदी जी के विकास और योगी जी के न्याय के लिए जाना जा रहा है.

माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग 41 करोड़ है. विकास प्राधिकरण ने 1989 में इस जमीन को अधिग्रहीत कर लिया था. लेकिन यहां पर माफिया अतीक अहमद की दबंगई के चलते प्रयागराज विकास प्राधिकरण कोई निर्माण कार्य नहीं कर सका था. लेकिन अब माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद यहां पर जब गरीबों के आवास बनेंगे, तो निश्चित तौर पर यह जमीन आबाद हो जाएगी. इसके साथ ही इस जमीन पर जो गंदगी है वह भी दूर हो जाएगी.

यूपी में माफिया से मुक्त कराई गई जमीनों पर गरीबों के आवास बनाए जाने की जहां पहली योजना प्रयागराज में 2021 में शुरू हुई और 2023 में पूरी होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को समर्पित किया था. वहीं दूसरी योजना भी माफिया अतीक अहमद की कब्जे से मुक्त कराई गई प्राधिकरण की जमीन पर अब बनने जा रही है. जिससे योगी सरकार जल्द ही सरकार 602 परिवारों के सिर पर छत देने का अपना वायदा भी पूरा करेगी.



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

मेडल मैंने जीता, चर्चा मेरे लुक्स की क्यों? वायरल पावरलिफ्टर का करारा जवाब

Next Post

‘हनुअंश अंश’ की सफलता के बाद अब पर्दे पर आ रही है बाबा खाटू श्‍याम और साईं बाबा की कहानी, जानें कब होगी र‍िलीज

Next Post
‘हनुअंश अंश’ की सफलता के बाद अब पर्दे पर आ रही है बाबा खाटू श्‍याम और साईं बाबा की कहानी, जानें कब होगी र‍िलीज

'हनुअंश अंश' की सफलता के बाद अब पर्दे पर आ रही है बाबा खाटू श्‍याम और साईं बाबा की कहानी, जानें कब होगी र‍िलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.