संवाददाता@रामकेश यादव..

विकास खण्ड करमा के सरौली ग्राम पंचायत के डीहबाबा मंदिर प्रांगण में डीहबाबा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय विशाल कबड्डी प्रतियोगिता खेली गईं जिसमें साईनाथ हॉस्पिटल हिन्दुआरी ने जड़ेरुआ टीम को हराकर फाइनल मैच जीता। बताते चले की यह आयोजन गाँव के ही सामाजिक व्यक्ति आचार्य मनोज कुमार दीक्षित द्वारा कराया गया।
उद्घाटन के मुख्य अतिथि गाँव के ही सम्मनित प्रेम नाथ उपाध्याय, रामनाथ गिरी, रघुनाथ पटेल, रामजी यादव, मटुकधारी भारती, विक्रम वियार, रहे। दीक्षित ने बताया की ग्रामीण अंचलो में इस प्रकार का आयोजन होता रहना चाहिए जिससे छुपी हुई प्रतिभाए भी सामने आये। कभी कभी व्यवस्थाओं के आभाव में प्रतिभाए दम तोड़ देती है।

कार्यक्रम के समापन के मुख्य अतिथि सुनिल पाण्डेय ऊर्फ जैकी बाबा बसपा नेता रहे। उन्होंने बताया कि खेल से शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है। खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेले जिससे आपसी सौहार्द बना रहे। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन लालचंद वर्मा द्वारा किया गया। रेफरी आनन्द दीक्षित, बच्चेलाल, चंदन यादव रहे। स्कोरर विजयानन्द भारती रहे।
इस मौके पर अभिषेक गिरी,राजेश पटेल,शिवशंकर निषाद संतोष मौर्या,मुन्ना पटेल,बसंत गिरी, रोहित गिरी, अनूप गोपाल यादव,अशोक पटेल पटेल,मनोज पटेल, अनिल विश्वकर्मा, प्रमोद गिरी जवाहिर यादव, मनीष गिरी रविंद्र पटेल सहित सैंकड़ो कि संख्या में दर्शक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
