Last Updated:
UP School Closed News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए चार जिलों के डीएम ने सात सितंबर को आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. एक जिले में कुछ प्राइवेट स्कूलों में 12वीं तक की छुट्टी की घोषणा की गई है. बता दें कि सूबे के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश जारी है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल हुए बंद.
यूपी स्कूल बंदः उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग की तरफ से आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस अलर्ट को देखते हुए अलग-अलग जिलों में प्रशासन ने स्कूलों की आज छुट्टी करने का ऐलान किया है. भारी बारिश और खराब मौसम के कारण केवल कुछ चुनिंदा जिलों के जिलाधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर छुट्टी के आदेश दिए हैं. बता दें कि कानपुर में तो बारिश ने जमकर तबाही मचाई. यहां तेज बारिश के बीच एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया, जिसके मलबे के नीचे दबकर पिता और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई. बारिश ने बिजनौर जिले में भी कच्चे मकान के मलबे में दबने से एक महिला घायल हो गई. आइए जानते हैं किन-किन जिलों में आज बंद हैं स्कूल
सीतापुर जिले में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. डीएम ने बारिश के चलते 7 सितम्बर को स्कूल बंद करने का दिए आदेश. बीएसए डा . गोरखनाथ पटेल ने जारी किया आदेश.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 7 सितंबर को नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्ड के सभी विद्यालयों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है. रविवार को हुई भारी बरसात के बाद डीएम के निर्देश पर बीएसए ने छुट्टी की घोषणा की है.
बरेली जिले में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के 7 सितम्बर को स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है. डीएम के आदेश पर सभी बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद किए गए हैं. आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है. डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर बीएसए ने आदेश जारी किया है.
शाहजहांपुर जिले में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के 7 सितम्बर को स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है. डीएम के आदेश पर सभी बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद किए गए हैं. आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है. डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बीएसए ने आदेश जारी किया है.
पीलीभीत जिले में भी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए स्कूल बंद करने का ऐलान किया गया है. जिले के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सोमवार को कक्षा एक से आठ तक बच्चों की छुट्टी रहेगी. रविवार को हुई बारिश के चलते परिषदीय सहित अन्य स्कूलों व उनके रास्तों में हुए जलभराव के चलते शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें

