Last Updated:
हिना खान अपने पति रॉकी जयसवाल, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के साथ एक टॉक शो चलाती हैं. इस शो के लेटेस्ट एपिसोड पर हिना खान ने कृति सेनन के हालिया ऐड पर हुए विवाद को लेकर अपना रिएक्शन दिया. वो कहती हैं कि एक कलाकार के पास हमेशा पीछे हटने का ऑप्शन रहता है.
हिना खान ने कृति सेनन के विवाद पर रिएक्शन दिया. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. कृति सेनन स्टारर ऐड को लेकर काफी हंगामा हुआ था. इस पूरे विवाद के चलते ब्रांड को अपना ऐड डिलीट करना पड़ा था. कंगना रनौत समेत कई लोगों ने इस पूरे मामले में अपने-अपने रिएक्शन दिए थे. अब हिना खान का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गया है. हिना खान ने अपने टॉक शो ‘द4पीओवी’ में इस बारे में बात की. उन्होंने अपने पति रॉकी जयसवाल, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के साथ खुलकर इस बारे में चर्चाएं कीं.
हिना खान ने कहा कि अगर किसी कलाकार को लगता है कि उसके प्रोजेक्ट से विवाद हो सकता है तो उसे पहले ही अलग हो जाना चाहिए. हिना के मुताबिक किसी भी विज्ञापन या प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से पहले कलाकार को उसके संभावित असर के बारे में विचार करना चाहिए. एक्ट्रेस का कहना है कि कई बार ब्रांड अपने क्रिएटिव आइडिया को लेकर बेहद स्पष्ट होते हैं और कलाकारों के सामने उसी विजन के मुताबिक काम करने की स्थिति होती है.
हिना खान ने दिया रिएक्शन
हिना ने कहा कि अगर किसी कलाकार को लगता है कि किसी प्रोजेक्ट का क्रिएटिव पक्ष भविष्य में उसके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, तो वह उससे पीछे हट सकता है. उन्होंने माना कि कई बार किसी विज्ञापन को तैयार करते समय ऐसी चीजों का अनुमान नहीं लगाया जाता, जो बाद में विवाद का कारण बन जाती हैं. ऐसे में कलाकार के पास प्रोजेक्ट से बाहर होने का विकल्प मौजूद रहता है.
View this post on Instagram

