संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से शुक्रवार और शनिवार को दो अभियुक्तों को दस दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट धारा 60 के तहत कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश में लगातार चलाए जा रहे मादक तस्करी अभियान के क्रम में भ्रमणशील पुलिस टीम ने शुक्रवार को श्रीराम पुत्र ननई निवासी राय कालोनी को डोडहर बिजपुर मार्ग पर दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया ।

वही राम चंद्र पुत्र ज्ञान चंद निवासी सिरसोती को भी दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ शनिवार को सिरसोती बिजपुर बाईपास रास्ते से गिरफ्तार किया।दोनों अभियुक्तों को थाने लाकर कड़ाई से पूछ ताछ के पश्चात जुर्म कबूल करने पर आबकारी एक्ट की धारा 60के तहत विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमला कांत पांडेय,प्रधान आरक्षी भानु यादव,महिला आरक्षी निहारिका पाण्डेय,प्रियंका शामिल रही।





