• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

BB20: सलमान खान के डांस से हुआ बिग बॉस 20 आगाज, घर की पहली कंटेस्टेंट कनिका को मिला बड़ा वरदान, जमाएंगी धाक

Admin by Admin
September 6, 2026
in मनोरंजन
0
BB20: सलमान खान के डांस से हुआ बिग बॉस 20 आगाज, घर की पहली कंटेस्टेंट कनिका को मिला बड़ा वरदान, जमाएंगी धाक


Last Updated:September 06, 2026, 21:44 IST

आज यानी 6 सितंबर से ‘बिग बॉस 20’ का आगाज हुआ है. शो की शुरुआत सलमान खान के गानों से हुई. सलमान ने शो की शुरुआत में ही अपने अलग-अलग गानों पर डांस किया. सलमान खान का अंदाज भी काफी शानदार लग रहा है. शो के ग्रैंड प्रीमियर की शुरुआत में सलमान ने अपने गानों पर डांस करके तहलका ही मचा दिया. इससे साबित होता है कि ‘बिग बॉस 20’ का सीजन इस बार धांसू होने वाला है.

ख़बरें फटाफट

BB20: सलमान खान के डांस से हुई बिग बॉस 20 की शुरुआत, कनिका को मिला वरदान Zoom

सलमान ने जीता दिल

नई दिल्ली. टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शोज में से एक ‘बिग बॉस’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट आया है. ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर से शुरू हो गया है. शो के पहले ही एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने अपने अंदाज से माहौल पूरी तरह बदल दिया. प्रीमियर की शुरुआत सलमान के शानदार डांस परफॉर्मेंस के साथ हुई, जिसे देखकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया.

‘बिग बॉस’ के हर सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान शो की कमान संभाल रहे हैं. ग्रैंड प्रीमियर में उनका अंदाज देखकर साफ नजर आया कि वह इस सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. अपने डांस और खास अंदाज से उन्होंने शो की शुरुआत को यादगार बना दिया.

घर की पहली कंटेस्टेंट बनी कनिका को मिला वरदान

‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर को लेकर सोशल मीडिया पर भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा देखने को मिल रही है. शो में इस बार कौन-कौन से कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाले हैं और घर के अंदर उनकी केमिस्ट्री कैसी रहने वाली है, इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे. सलमान की धमाकेदार शुरुआत के बाद अब दर्शकों की नजरें घर के अंदर होने वाले ड्रामा, दोस्ती, तकरार और नए ट्विस्ट पर टिकी. लेकिन शो की पहली कंटेस्टेंट बनी कनिका. उन्होंने घर में बतौर पहली कंटेस्टेंट बनकर एंट्री ली और बिग बॉस ने घर में आते ही उन्हें कंफेशन रूम में बुलाया और बिग बॉस ने उन्हें आते ही पपीट मास्टर का अधिकार दे दिया. घर में आते ही कनिका को मिला बड़ा वरदान.

आसिफ खान के आते ही बजा सलमान का गाना

शो के दूसरे कंटेस्टंट बने आसिफ फिरदोस खान. उनके आत ही सलमान का गाना बजा. वह अपनी मां को यादकर भावुक हो गए. सलमान ने कहा कि उनकी अम्मी भी उनसे छोटी होगी. आसिफ ने घर में आते ही कहा कि वह गजब ढाने वाले हैं. राजस्थान से आए आसिफ ने कहा कि इस शो में वह धमाल मचाने आए हैं. उन्होंने आयरलैंड की रहने वाली लड़की से शादी की है.

बता दें कि ग्रैंड प्रीमियर की शुरुआत जिस अंदाज में हुई है, उससे इतना तो साफ है कि ‘बिग बॉस 20’ का सफर एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में घर के अंदर कौन अपनी जगह मजबूत करता है और कौन विवादों में घिरता है.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 06, 2026, 21:14 IST





Source link

Previous Post

घोरावल. उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सोनभद्र जिला कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

Next Post

टूट गया उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड! रोबोट ने 9.39 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर दौड़

Next Post
टूट गया उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड! रोबोट ने 9.39 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर दौड़

टूट गया उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड! रोबोट ने 9.39 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर दौड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.