• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

टूट गया उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड! रोबोट ने 9.39 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर दौड़

Admin by Admin
September 6, 2026
in खेल
0
टूट गया उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड! रोबोट ने 9.39 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर दौड़


Last Updated:August 23, 2026, 15:00 IST

जमैका के उसेन बोल्ट के नाम 9.58 सेकेंड में 100 मीटर की रेस को पूरा करने का रिकॉर्ड दर्ज है, लेकिन एक रोबोट ने अब उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चीन में आयोजित विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट खेलों में 100 मीटर की रेस को एक रोबोट ने 9.39 सेकेंड में को पूरा कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया.

टूट गया उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड! रोबोट ने 9.39 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर दौड़Zoom

रोबोट ने तोड़ा उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: चीन के ह्यूमनॉइड (मनुष्यों के आकार के) रोबोट ने उसेन बोल्ट के सबस तेज 100 मीटर की रेस का रिकॉर्ड तोड़ दिया. रविवार को बीजिंग में शुरू हुए ओलंपिक जैसे विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट खेलों के पहले दिन ये कमाल हुआ. आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में दो हजार से अधिक ह्यूमनॉइड रोबोट हिस्सा ले रहे हैं.

पांच दिन तक चलने वाले इन खेलों का यह दूसरा सत्र है. अमेरिका के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा बढ़ने के बीच यह आयोजन रोबोटिक्स के क्षेत्र में चीन की तेजी से बढ़ती क्षमता का प्रदर्शन कर रहा है. इसमें दौड़, टेबल टेनिस और फुटबॉल समेत 51 स्पर्धाओं में एक हजार से अधिक मुकाबले होंगे.

9.39 सेकेंड में रोबोट ने पूरे किए 100 मीटर की रेस

इन खेलों का आयोजन 2022 शीतकालीन ओलंपिक के लिए बनाए गए नेशनल स्पीड स्केटिंग ओवल में हो रहा है. शनिवार को रोबोट खेलों के उद्घाटन समारोह में आयोजकों और रोबोट निर्माताओं ने कहा कि चीन के ह्यूमनॉइड रोबोट ने मानवों के विश्व रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं. इस दौरान सैकड़ों ह्यूमनॉइड रोबोट ने तालमेल के साथ मैदान में मार्च कर अपनी समन्वय क्षमता का प्रदर्शन किया.

एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने 100 मीटर दौड़ में 9.39 सेकेंड का समय दर्ज किया जो 2009 में जमैका के एथलीट उसेन बोल्ट द्वारा बनाए गए 9.58 सेकेंड के मानव विश्व रिकॉर्ड से बेहतर है. स्थिर अवस्था से ऊंची कूद में एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने 2.88 मीटर की ऊंचाई हासिल की. यह पिछले साल खेलों के पहले सत्र में ह्यूमनॉइड रोबोट द्वारा हासिल किए गए 0.95 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी अधिक है.

ट्रायल में रोबोट ने निकाला था 9.32 सेकेंड का समय

इस रोबोट ने क्यूबा के जेवियर सोटोमायोर द्वारा 1993 में बनाए गए 2.45 मीटर के मानव विश्व रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. दोनों रिकॉर्ड बनाने वाले रोबोट बीजिंग स्थित एक्स-ह्यूमनॉइड के थे. आयोजकों के अनुसार खेलों के उद्घाटन से पहले चीनी स्मार्टफोन कंपनी ऑनर के एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने परीक्षण के दौरान 100 मीटर की दौड़ 9.32 सेकेंड में पूरी की थी.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 23, 2026, 15:00 IST



Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

BB20: सलमान खान के डांस से हुआ बिग बॉस 20 आगाज, घर की पहली कंटेस्टेंट कनिका को मिला बड़ा वरदान, जमाएंगी धाक

Next Post

रामपुर ग्राउंड रिपोर्ट: न सड़क बची न बिजली, कोसी के पानी में घिरे भईयानगला गांव में चारपाई बनी एंबुलेंस, दावों की खुली पोल

Next Post
रामपुर ग्राउंड रिपोर्ट: न सड़क बची न बिजली, कोसी के पानी में घिरे भईयानगला गांव में चारपाई बनी एंबुलेंस, दावों की खुली पोल

रामपुर ग्राउंड रिपोर्ट: न सड़क बची न बिजली, कोसी के पानी में घिरे भईयानगला गांव में चारपाई बनी एंबुलेंस, दावों की खुली पोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement