संवाददाता@रामबली मिश्रा…..
— जरहा रेंज के विभिन्न क्षेत्रों में कराया गया फलदार व छायादार पौधरोपण

जरहा वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार सिंह के अगुवाई में सिरसोती पौधशाला सहित वन रेंज के विभिन्न स्थानो पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया ।
इस अवसर पर ग्राम सभा रजमीलान के प्रधान बद्री नाथ तथा ग्राम सभा बिजपुर के प्रधानपति विश्राम गुप्ता व ग्राम सभा सिरसोती के प्रधान विजय सिंह गौड़ ग्राम सभा डोडहर के प्रधान के पी पाल सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नागरिकों को पर्यावरण सरंक्षण के विषय पर पेड़ो से मिलने वाले विभिन्न लाभों व उसके महत्व के बारे में लोगो को विस्तृत रूप से जागरूक किया गया। इस मौके पर फलदार व छायादार पौधों जैसे आम, अमरूद, शिसम, सागोन, कंजी, महुआ सहीत अन्य प्रजाति के पौधों का पौधरोपण कराया गया।






