• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘सोच’ ने रातों-रात बनाया स्टार, ‘तितलियां’ से छा गए, एक क्रिकेटर की सिंगिंग स्टार बनने की अनूठी कहानी

Admin by Admin
September 6, 2026
in मनोरंजन
0
‘सोच’ ने रातों-रात बनाया स्टार, ‘तितलियां’ से छा गए, एक क्रिकेटर की सिंगिंग स्टार बनने की अनूठी कहानी


Last Updated:September 06, 2026, 04:31 IST

क्रिकेट जैसी एक बिल्कुल ही अलग फील्ड से एक्टिंग और सिंगिंग की दुनिया में कदम रखना आसान नहीं होता. लेकिन फिल्म स्टार ने न सिर्फ ऐसा किया, बल्कि उन्होंने लाजवाब सिंगिंग और एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में नाम और जगह भी पक्की की.

ख़बरें फटाफट

'सोच' ने रातों-रात बनाया स्टार, 'तितलियां' से छा गए, क्रिकेटर कैसे बना स्टारZoom

मशहूर सिंगर क्रिकेट अंडर 19 टीम का हिस्सा थे. (फोटो साभार: Instagram@harrdysandhu)

नई दिल्ली: हार्डी संधू पंजाबी और हिंदी संगीत-फिल्मों में काम करते हैं. उनका जन्म 6 सितंबर 1986 को पंजाब के पटियाला में एक सिख परिवार में हुआ था. उनका पूरा नाम हरदविंदर सिंह संधू है. उनके पिता का नाम जसवीर सिंह संधू और माता का नाम बलबीर कौर है. वहीं, उनका एक बड़ा भाई भी है.

Advertisement
Advertisement

बहुत कम लोग जानते होंगे कि हार्डी संधू जो इतनी बेहतरीन सिंगिंग के साथ शानदार एक्टिंग करते हैं, वे एक समय में तेज गेंदबाज थे. उन्होंने अंडर-17 और अंडर-19 टीम के लिए क्रिकेट खेला था. उन्होंने पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी भी खेली. हालांकि, साल 2007 में हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा, जिसके बाद वह गहरे तनाव में चले गए थे, लेकिन उन्होंने अपने-आप को संभाला और क्रिकेट से बिल्कुल अलग नई फील्ड में कदम रखा.

‘टकीला शॉट’ से की सिंगिंग की शुरुआत
हार्डी संधू ने अपनी सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में ‘टकीला शॉट’ से की, जिसे पसंद भी किया गया, लेकिन उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली. इसके बाद साल 2013 में उनका गाना ‘सोच’ और 2014 में ‘जोकर’ रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और उन्हें इसके लिए खूब लोकप्रियता और सराहना भी मिली. इसके बाद, सिंगर ने कई सुपरहिट गाने गाए और अपने एल्बम में एक्टिंग भी की, जिससे उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी. हार्डी संधू के कुछ सुपरहिट गानों की बात करें तो उनमें ‘बैकबोन’, ‘क्या बात है’, ‘बिजली बिजली’, ‘हॉर्न ब्लो’, ‘नाह’, ‘तितलियां’, आदि शामिल हैं. उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के गानों में भी अपनी आवाज दी है.

View this post on Instagram





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : आमदनी में वृद्धि के योग, क्रोध पर रखें नियंत्रण, जानिए कैसा रहेगा आज मेष राशि का पूरा दिन?

Next Post

‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल हुए रोजर फेडरर, पत्नी मिर्का का जिक्र कर मंच पर रो पड़े, कहा- रूमाल की जरूरत है

Next Post
‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल हुए रोजर फेडरर, पत्नी मिर्का का जिक्र कर मंच पर रो पड़े, कहा- रूमाल की जरूरत है

'हॉल ऑफ फेम' में शामिल हुए रोजर फेडरर, पत्नी मिर्का का जिक्र कर मंच पर रो पड़े, कहा- रूमाल की जरूरत है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.