Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 6 September 2026 : मेष राशि को आज लव लाइफ में सावधान रहना होगा. पार्टनर की बात बीच में काटने या अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें. शादी की बातचीत आगे बढ़ सकती है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज ऋतु शरद, मास भाद्रपद, तिथि दशमी और नक्षत्र आर्द्रा है. ऊर्जा सामान्य से अच्छी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव, सिरदर्द, बेचैनी या नींद की अनियमितता पर ध्यान दें. आज 82 प्रतिशत भाग्य आपके साथ रहेगा. शुभ अंक 1 और 3 होगा. भाग्यांक 9 होगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 6 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को आज आमदनी का बेहतरीन मौका मिलेगा. ऑफिस में बॉस आपके नेतृत्व का लोहा मानते हुए नजर आएंगे. प्रमोशन की उम्मीद है. रिश्तों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. जीवनसाथी के साथ अपनी बातें मनवाने का जबरदस्ती प्रयास न करें. क्रोध पर नियंत्रण रखें. आज ऋतु शरद है. मास भाद्रपद है. तिथि दशमी है. नक्षत्र आर्द्रा है. योग सिद्धि है. करण वाणिज है. आज सूर्योदय 5:40 सुबह पर और सूर्यास्त 6:12 पर होगा. आज ब्रह्म मुहूर्त 4:09 से लेकर 4:55 सुबह तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त 11:31 से लेकर 12:21 दोपहर तक होगा. राहुकाल 4:38 से लेकर 6:12 तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य न करें.
बार-बार न करें ये गलती
न बनाएं प्रतिष्ठा का प्रश्न
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आमदनी के अवसर अच्छे रहेंगे, लेकिन अचानक खर्च भी हो सकता है. निवेश या बड़ी खरीदारी में भावनात्मक निर्णय न लें. पुराना भुगतान या रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन सकती है. प्रेम संबंधों में साथी की बातचीत बीच में काटने या अपनी बात मनवाने की कोशिश से तनाव बढ़ सकता है. अविवाहित लोगों के लिए किसी परिचित या संपर्क के माध्यम से बातचीत आगे बढ़ सकती है. परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा. पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से उपयोगी सलाह मिल सकता है. छोटी बात को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं. ऊर्जा सामान्य से अच्छी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव, सिरदर्द, बेचैनी या नींद की अनियमितता पर ध्यान दें. पर्याप्त मात्रा में पानी और हल्का भोजन लाभकारी होगा.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज 82 प्रतिशत भाग्य आपके साथ रहेगा. शुभ अंक 1 और 3 होगा. भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग लाल और केसरिया, शुभ दिशा पूर्व होगी. आज प्रातः काल तांबे के पात्र से सूर्यदेव को जल अर्पित करें. ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. हनुमान जी को भी याद करें. इससे आपके क्रोध पर नियंत्रण रहेगा. किसी जरूरतमंद को गेहूं या लाल वस्त्र दान करें.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें
