Last Updated:
Sports Quota Game List : केंद्र सरकार के स्पोर्ट्स कोटे में कुल 65 खेल हैं. जिसमें से अधिकतर ओलंपिक में शामिल हैं. कुछ गेम ऐसे भी हैं, जो ओपंलिक में खेले जाते हैं, लेकिन केंद्र सरकार के स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत इनके खिलाड़ियों को जॉब नहीं मिलती.
Sports Quota Game List : खेल कोटे में योगासन भी शामिल है.
Sports Quota Game List : राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए केंद्र और राज्य सरकारें स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरियां देती हैं. सरकारें समय-समय पर स्पोर्ट्स कोटे में आने वाले खेलों की लिस्ट अपडेट करती रहती हैं. केंद्र सरकार के स्पोर्ट्स कोटे में मौजूदा समय में कुल 65 खेल हैं. वर्तमान में खेल जगत लगातार विकसित हो रहा है. कई नए खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ओलंपिक में शामिल हो चुके हैं. उदाहरण के लिए स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और ब्रेकिंग जैसे खेल. इसलिए खिलाड़ियों को जानना बेहद जरूरी है कि कौन-कौन से खेल केंद्रीय स्पोर्ट्स कोटा में मान्य हैं और कौन से खेल अभी शामिल नहीं हैं.
केंद्रीय स्पोर्ट्स कोटा में शामिल खेल
- तीरंदाजी (Archery)
- एथलेटिक्स (Athletics)
- आत्या-पाट्या (Atya-Patya)
- बैडमिंटन
- बॉल बैडमिंटन
- बेसबॉल
- बास्केटबॉल
- बिलियर्ड्स एवं स्नूकर
- बॉडीबिल्डिंग
- बॉक्सिंग
- ब्रिज
- कैरम
- शतरंज
- क्रिकेट
- साइक्लिंग
- साइकिल पोलो
- डेफ स्पोर्ट्स
- घुड़सवारी (Equestrian)
- फेंसिंग
- फुटबॉल
- गोल्फ
- जिम्नास्टिक
- हैंडबॉल
- हॉकी
- आइस हॉकी
- आइस स्केटिंग
- आइस स्कीइंग
- जूडो
- कबड्डी
- कराटे
- कयाकिंग एवं कैनोइंग
- खो-खो
- कूडो
- मलखंभ
- मोटर स्पोर्ट्स
- नेटबॉल
- पैरा स्पोर्ट्स
- पेंचक सिलाट
- पोलो
- पावरलिफ्टिंग
- शूटिंग
- शूटिंग बॉल
- रोल बॉल
- रोलर स्केटिंग
- रोइंग
- रग्बी
- सेपक टकरॉ
- सॉफ्टबॉल
- सॉफ्ट टेनिस
- स्क्वैश
- तैराकी
- टेबल टेनिस
- ताइक्वांडो
- टेनी-कॉइट
- टेनिस
- टेनपिन बॉलिंग
- ट्रायथलॉन
- रस्साकशी (Tug of War)
- वॉलीबॉल
- वेटलिफ्टिंग
- वुशु
- कुश्ती
- यॉटिंग
- टेनिस बॉल क्रिकेट
- योगासन
ओलंपिक में शामिल खेल, जो स्पोर्ट्स कोटे में नहीं हैं
About the Author

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…
और पढ़ें
