• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

BB20 Contestants List: ईशा रिखी से लेकर ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट का भी है नाम, जानिए कौन हैं ‘बिग बॉस’ के 17 मेहमान

Admin by Admin
September 6, 2026
in मनोरंजन
0
BB20 Contestants List: ईशा रिखी से लेकर ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट का भी है नाम, जानिए कौन हैं ‘बिग बॉस’ के 17 मेहमान


Last Updated:September 05, 2026, 16:02 IST

कल 6 सितंबर से ‘बिग बॉस 20’ का आगाज होने जा रहा है. शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले आपको इस बार ‘बिग बॉस 20’ के घर में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं. शो के नए सीजन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है और हर किसी की नजर इस बात पर है कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन से चेहरे दिखने वाले हैं.

नई दिल्ली. इस बार सलमान खान के शो पर टेलीविजन कलाकारों से लेकर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स, प्लेयर्स, सिंगर्स और रीजनल सिनेमा के लोग नजर आने वाले हैं. हर फील्ड के नामी सितारे इस बार ‘बिग बॉस 20’ में दिखने वाले हैं.

माही विज ‘बिग बॉस 20’ की पहली कंटेस्टेंट बताई जा रही हैं. करीब दो दशक से मनोरंजन जगत का हिस्सा रहीं माही को ‘लागी तुझसे लगन’ में नकुशा के किरदार से खास पहचान मिली थी. वो ‘झलक दिखला जा 4’ जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं. माही ने अलग-अलग तरह के कई टेलीविजन शो किए हैं और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है. इस साल की शुरुआत में जय भानुशाली से तलाक की वजह से एक्ट्रेस खबरों में बनी हुई थीं.

अमन गांधी ने 2016 के यूथ शो ‘डी4- गेट अप एंड डांस’ से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह ‘परिणीति’ और ‘भाग्य लक्ष्मी’ जैसे धारावाहिकों में नजर आए. हाल ही में वह ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी के बेटे की भूमिका में दिखाई दिए थे. अब वो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आने वाले हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में ‘गुड्डन’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली कनिका मान भी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं. वह ‘रूहानियत’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी हिस्सा लिया था. कनिका क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ में भी काम कर चुकी हैं, जो फिलहाल हंगामा ओटीटी पर उपलब्ध है.

पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी मुख्य रूप से पंजाबी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे’, ‘हैप्पी गो लकी’ और ‘निम्मा जैलदार 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है. ईशा रिखी इन दिनों बादशाह से तलाक की खबरों की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ईशा रिखी और बादशाह का शादी के 5 महीने के अंदर ही तलाक हो गया.

मैरी कॉम- छह बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. भारतीय खेल इतिहास की सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल मैरी कॉम का ‘बिग बॉस 20’ में नजर आने वाली हैं. उनके नाम को लेकर काफी समय से बज है. मैरी कॉम भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं.

CJP द्वारा आयोजित स्टूडेंट प्रोटेस्ट का चेहरा रहीं रिया अहिर भी शो का हिस्सा बनने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया भी बिग बॉस 20 का हिस्सा होंगी. ‘बिग बॉस’ में शामिल होने के फैसले पर उन्होंने स्क्रीन से बातचीत में कहा कि शुरुआत में वह शो में जाने को लेकर झिझक रही थीं. उनका कहना था कि उनके साथ एक जिम्मेदारी जुड़ी है और वह किसी को निराश नहीं करना चाहतीं.

रियलिटी टीवी की दुनिया में कुशल तंवर को गुल्लू के नाम से जाना जाता है. उन्होंने ‘एमटीवी रोडीज: डबल क्रॉस’ का खिताब अपने नाम किया था. गुल्लू रियलिटी शो ‘रोडीज’ के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में शामिल थे. ‘रोडीज’ की जीत के तुरंत बाद ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनना उनके लिए रियलिटी टीवी की दुनिया में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है.

ऑनलाइन दुनिया में स्काउट के नाम से लोकप्रिय तन्मय सिंह भारत के चर्चित गेमिंग कंटेंट क्रिएटर और स्ट्रीमर हैं. गेमिंग लाइवस्ट्रीम, ई-स्पोर्ट्स से जुड़े कंटेंट और दूसरे क्रिएटर्स के साथ सहयोग के जरिए उन्होंने बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है. वह खास तौर पर बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया और भारतीय गेमिंग कम्युनिटी से जुड़े हुए हैं.

अरिश्फा खान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. बाद में वह टेलीविजन के साथ-साथ सोशल मीडिया की दुनिया में भी बेहद लोकप्रिय हो गईं. वह ‘एक वीर की अरदास…वीरा’ और ‘मेरी दुर्गा’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं. अब वो बिग बॉस 20 में नजर आने वाली हैं.

मॉडल और अभिनेत्री उदिति सिंह का नाम भी ‘बिग बॉस 20’ के संभावित कंटेस्टेंट्स में शामिल है. भले ही उन्हें टेलीविजन के कुछ बड़े नामों जितनी लोकप्रियता हासिल न हो, लेकिन शो में उनकी एंट्री को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है.

भोजपुरी सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेसेस में शामिल आम्रपाली दुबे भी ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ सकती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टेलीविजन से की थी, जिसके बाद भोजपुरी फिल्मों में अपनी मजबूत पहचान बनाई. हाल ही में आम्रपाली दुबे को ‘भोजपुरी बवाल’ में देखा गया था.

‘पंचायत’ से लोकप्रिय हुए अभिनेता आसिफ खान का नाम भी शो से जुड़ा है. उन्होंने टीवीएफ की चर्चित वेब सीरीज में गणेश का किरदार निभाया था. ‘पंचायत’ में उन्होंने छोटे से रोल से काफी लोकप्रियता हासिल की.

युंग डीएसए भारतीय स्वतंत्र हिप-हॉप संगीत जगत से जुड़े रैपर हैं. टेलीविजन और मुख्यधारा सिनेमा से अलग उनकी पहचान संगीत और युवा संस्कृति से बनी है. पिछले कुछ समय में रैप कलाकारों को रियलिटी टेलीविजन के जरिए बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचने का मौका मिला है.

पंजाबी एक्ट्रेस-मॉडल लव गिल ने म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर से पढ़ाई की है. मॉडलिंग की शुरुआत उन्होंने करण औजला के गाने ‘फैक्ट्स’ से की. इसके बाद वह ‘रखड़ी’ और ‘पेग शैग’ जैसे पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आईं.

साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीतकर काजी तौकीर रातोंरात मशहूर हो गए थे. उनकी जीत ने उन्हें उस दौर के चर्चित रियलिटी शो गायकों में शामिल कर दिया था. अब वो ‘बिग बॉस 20’ में दिखने वाली हैं.

अभिनेत्री और मॉडल रिथि तिवारी भी इस सीजन का हिस्सा बनने की उम्मीद है. मनोरंजन जगत में काम कर चुकीं रिथि के लिए ‘बिग बॉस’ एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है.

ऑस्ट्रिया से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता और मॉडल रोहेद खान ने कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म में विलेन के किरदार में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय को सराहा गया. इसके बाद वह ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सरजमीन’ और ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ जैसी फिल्मों में नजर आए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 05, 2026, 16:02 IST



Source link

Previous Post

राम मंदिर की पूजा परंपरा में बदलाव, शृंगार आरती से पहले गूंजेगा स्तुति गान, 24 घंटे रामधुन संकीर्तन की तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

वर्ल्ड चैंपियनशिप में बाहर हुए, अब सामने खुद वर्ल्ड चैंपियन! चीन मास्टर्स में लक्ष्य सेन की कड़ी परीक्षा

Next Post
वर्ल्ड चैंपियनशिप में बाहर हुए, अब सामने खुद वर्ल्ड चैंपियन! चीन मास्टर्स में लक्ष्य सेन की कड़ी परीक्षा

वर्ल्ड चैंपियनशिप में बाहर हुए, अब सामने खुद वर्ल्ड चैंपियन! चीन मास्टर्स में लक्ष्य सेन की कड़ी परीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.