• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

वर्ल्ड चैंपियनशिप में बाहर हुए, अब सामने खुद वर्ल्ड चैंपियन! चीन मास्टर्स में लक्ष्य सेन की कड़ी परीक्षा

Admin by Admin
September 6, 2026
in खेल
0
वर्ल्ड चैंपियनशिप में बाहर हुए, अब सामने खुद वर्ल्ड चैंपियन! चीन मास्टर्स में लक्ष्य सेन की कड़ी परीक्षा


Last Updated:August 31, 2026, 17:14 IST

China Masters Super 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की नजरें लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी पर रहेंगी. विश्व चैंपियनशिप में शुरुआती दौर में बाहर हुए लक्ष्य के सामने पहले मैच में फ्रांस के विश्व चैंपियन एलेक्स लैनियर की चुनौती होगी. किदाम्बी श्रीकांत का सामना चीनी ताइपे के ची यु-जेन से होगा.

चीन मास्टर्स: वर्ल्ड चैंपियनशिप में बाहर हुए, अब सामने खुद वर्ल्ड चैंपियन!Zoom

लक्ष्य सेन

शेनझेन: विश्व चैंपियनशिप में शुरुआत में ही बाहर होने वाले लक्ष्य सेन अपनी इस निराशा को पीछे छोड़कर मंगलवार से यहां शुरू होने वाले 1,250,000 अमेरिकी डॉलर के चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे. सेन को हालांकि पहले दौर में ही कड़ी चुनौती का सामना करना होगा. वह अपने शुरुआती मैच में फ्रांस के विश्व चैंपियन एलेक्स लैनियर का सामना करेंगे.

जून में यूएस ओपन सुपर 300 के फाइनल में पहुंचने वाले किदाम्बी श्रीकांत पहले मैच में चीनी ताइपे के ची यु-जेन का सामना करेंगे. इस सत्र में उनका प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा है. कनाडा ओपन में चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, जिसके बाद कोरिया मास्टर्स में भी वे पहले ही दौर में बाहर हो गए.

पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से भारत को काफी उम्मीद होगी.

सात्विक और चिराग ने इस साल की शुरुआत में सिंगापुर ओपन जीतकर दो साल का अंतरराष्ट्रीय खिताब का इंतजार खत्म किया. वे चीन के हू के युआन और लिन जियांग यी के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे.

महिला एकल में भारत की निगाहें तीन युवा खिलाड़ियों उन्नति हुडा, तन्वी शर्मा और देविका सिहाग पर टिकी रहेगी. रोहतक की 18 वर्षीय उन्नति का सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त चीन की हान यू से होगा। तन्वी का मुकाबला डेनमार्क की अमाली शुल्ज से होगा और देविका का बुल्गारिया की कालोयाना नलबंतोवा से होगा.

अन्य मुकाबलों में हरिहरन आमसकारुनन और एम आर अर्जुन की पुरुष जोड़ी का सामना आठवीं वरीयता प्राप्त जापानी जोड़ी ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी से होगा, जो 2021 के विश्व चैंपियन हैं.

मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो का मुकाबला थाई जोड़ी टोनकिड और टोनरुग साएहेंग से, जबकि रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे का सामना चीनी ताइपे के वू गुआन शुन और ली चिया ह्सिन से होगा.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 31, 2026, 17:14 IST



Source link

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

BB20 Contestants List: ईशा रिखी से लेकर ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट का भी है नाम, जानिए कौन हैं ‘बिग बॉस’ के 17 मेहमान

Next Post

ऊंचाहार SDM विवेक राजपूत पर मुकदमा दर्ज; आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस का ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
ऊंचाहार SDM विवेक राजपूत पर मुकदमा दर्ज; आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस का ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News

ऊंचाहार SDM विवेक राजपूत पर मुकदमा दर्ज; आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस का ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement