• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मां की आंखों के सामने ही बेटे ने खत्म कर ली जिंदगी, आधी रात को कमरे में फांसी पर लटका छात्र, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
मां की आंखों के सामने ही बेटे ने खत्म कर ली जिंदगी, आधी रात को कमरे में फांसी पर लटका छात्र, Uttar-pradesh Hindi News


सोनभद्र जिले में जन्माष्टमी देखकर आए एक छात्र ने आधी रात को घर के अंदर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। मां ने जब बेटे को फांसी लगाते देखा तो वह चीख पड़ी। जब तक लोग छात्र को बचाने के लिए दौड़े तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले की डाला नगर पंचायत के नई बस्ती में जन्माष्टमी देखकर आए एक छात्र ने खौफनाक कदम उठा लिया। कमरा बंद करके छात्र ने पंखे से फंदा लगा उसी से झूल गया। आंखों के सामने घटे इस दृश्य को याद करके मां के पास दहाड़े मारकर रोने के अलावा अब कुछ नहीं बचा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। दरवाजा तोड़कर शव को निकाला गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

डाला नगर पंचायत के नई बस्ती निवासी 24 वर्षीय निखिल सिंह पटेल पुत्र रमेश सिंह पटेल शुक्रवार रात परिवार के साथ नई बस्ती स्थिति शैलेश्वर महादेव मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने गया था। वहां से लौटने के बाद रात लगभग ढाई बजे उसने अचानक अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और उसके ऐसा करने पर उसकी मां प्रीत सिंह वहां पहुंची तो उसने देखा कि बेटा गले में चादर का फंदा लगाकर उससे झूल गया। यह देख वह चीखने चिल्लाने लगी। इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी ने बताया कि घटना के कारणों के बारे में बताया किया जा रहा है।

छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

वहीं दूसरी ओर रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र में हिंडालको सेकंड प्लांट आवासीय परिसर के समीप शनिवार को एक छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगा ली। चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने बताया कि 17 वर्षीय रिया सिंह पुत्री राजू सिंह शुक्रवार रात अपने भाई, बहन और मां के साथ राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होने गई थी। परिवार रात करीब एक बजे घर लौटा था। शनिवार सुबह सभी अपने-अपने काम में लग गए। रिया के पिता ए शिफ्ट की ड्यूटी में हिंडालको प्लांट चले गए, जबकि उसकी मां भी काम पर चली गई। हालांकि तबीयत खराब होने के कारण मां दोपहर करीब एक बजे वापस घर आ गई।

पाइप के सहारे दुपट्टे से लटका मिला रिया का शव

परिजनों के मुताबिक देर रात तक जागने के कारण घर के अधिकांश सदस्य दोपहर में सो रहे थे। करीब 2:30 बजे रिया की छोटी बहन की नींद खुली तो उसने घर में लगी पाइप के सहारे दुपट्टे से रिया को लटका देखा। बहन के शोर मचाने पर मां की नींद खुली। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से रिया को तत्काल फंदे से नीचे उतारकर ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Previous Post

Archana Bilonia: पैदल स्टेडियम से वर्ल्ड रिकॉर्ड तक पहुंचीं सीकर की अर्चना, 192.5 किलो उठाकर रचा इतिहास

Next Post

Miss World 2026: जोहेरी मोला के सिर सजा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ताज, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से ही बाहर

Next Post
Miss World 2026: जोहेरी मोला के सिर सजा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ताज, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से ही बाहर

Miss World 2026: जोहेरी मोला के सिर सजा 'मिस वर्ल्ड 2026' का ताज, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से ही बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.