Last Updated:
भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन अब बड़े पर्दे से इतर मंच पर प्रभु श्रीराम का किरदार निभाते नजर आएंगे. चार साल की तैयारी के बाद ‘अयोध्या के राम’ के जरिए संपूर्ण रामायण को मंच पर जीवंत किया जाएगा. 19 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली इस भव्य प्रस्तुति में रवि किशन के साथ कई दिग्गज कलाकार भी दिखाई देंगे.
रवि किशन बनेंगे श्रीराम. (फोटो साभार आईएनएस)
नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन अब एक नए और बेहद खास किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्मों और राजनीति के बाद रवि किशन अब मंच पर प्रभु श्रीराम का रूप धारण करेंगे. अयोध्या की प्रसिद्ध रामलीला में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद वह अब ‘अयोध्या के राम’ नाम की भव्य प्रस्तुति में भगवान राम की भूमिका निभाते दिखाई देंगे. इस नाट्य प्रस्तुति के जरिए दर्शकों के सामने पूरी रामायण को मंच पर जीवंत करने की तैयारी है.
‘अयोध्या के राम’ का मंचन 19 अक्टूबर को नई दिल्ली में किया जाएगा. निर्माता-निर्देशक और अयोध्या की रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक उर्फ बॉबी पिछले चार वर्षों से इस महत्वाकांक्षी प्रस्तुति पर काम कर रहे हैं. करीब तीन घंटे की इस प्रस्तुति में रामायण की पूरी कथा को मंच पर पेश किया जाएगा.
रवि किशन बनेंगे श्री राम
इस भव्य आयोजन में रवि किशन भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे. वहीं अभिनेता अरुण बक्शी रावण के किरदार में नजर आएंगे. मेघनाद की भूमिका अवतार गिल निभाएंगे, जबकि रजा मुराद कुंभकरण के रूप में दिखाई देंगे. इनके अलावा बॉलीवुड के कई अन्य कलाकार भी इस प्रस्तुति का हिस्सा बनने वाले हैं.
4 साल से तैयारी कर रहे रवि किशन
‘अयोध्या के राम’ को लेकर सुभाष मलिक ने बताया कि यह केवल एक नाटक नहीं, बल्कि उनके सपनों की प्रभु राम की लीला है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में रहने के दौरान उन्हें प्रभु राम और बजरंग बली की आध्यात्मिक अनुभूति हुई और वहीं से इस प्रस्तुति को तैयार करने की प्रेरणा मिली.
उनके मुताबिक, अयोध्या की पवित्र धरती और साधु-संतों के आशीर्वाद से इस प्रस्तुति को आकार दिया गया है. यही वजह है कि इसे सिर्फ मनोरंजन के नजरिए से नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम की कथा को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें
