• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सुनील लोधी नहीं, ये 2 सिंगर गा चुके हैं ‘हनुमान अंश’ का गाना ‘मैंने तेरे ही भरोसे’, हो गया खुलासा

Admin by Admin
September 5, 2026
in मनोरंजन
0
सुनील लोधी नहीं, ये 2 सिंगर गा चुके हैं ‘हनुमान अंश’ का गाना ‘मैंने तेरे ही भरोसे’, हो गया खुलासा


Last Updated:September 05, 2026, 14:04 IST

Hanuman Ansh Song Maine Tere Hi Bharose: बुंदेलखंड की ट्रेनों में भजन गाने से लेकर बड़े पर्दे तक पहुंचने वाले सुनील लोधी के लिए ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि ऐसा चमत्कार बना, जिसके लिए वह आज घर-घर में फेमस हो गए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गाना उनसे पहले भी दो सिंगर गा चुके हैं.

ख़बरें फटाफट

सुनील लोधी नहीं, ये 2 सिंगर गा चुके हैं  'मैंने तेरे ही भरोसे', हो गया खुलासाZoom

कभी चंद पैसों के लिए ट्रेन में सुनील लोधी गाना गाते थे (इमेज- फाइल फोटो)

नई दिल्ली. फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के साथ इसके भजन भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. खासकर ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ ने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है. इस भजन को सुनील लोधी की आवाज में काफी पसंद किया गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह गीत उनसे पहले भी दो मशहूर लोकगायकों की आवाज में गाया जा चुका है? दरअसल, यह कोई नया फिल्मी गीत नहीं, बल्कि पुराना पारंपरिक बुंदेली भजन है, जो लंबे समय से लोकगायकी का हिस्सा रहा है. ये खुलासा खुद सिंगर सुनील लोधी ने किया है.

हाल ही में सुधीर चौधरी के साथ ‘डिकोड’ में सुनील लोधी ने खुद इस भजन की पुरानी परंपरा का जिक्र किया और बताया कि फिल्म में इसके शामिल होने को वह हनुमान जी का चमत्कार और कृपा मानते हैं.

पुराना पारंपरिक बुंदेली गीत है ‘मैंने तेरे ही भरोसे’

सुनील लोधी ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता को लेकर खास बातचीत हुई. इसी दौरान उन्होंने ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ गाने को लेकर अहम जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि यह कोई नया बनाया हुआ फिल्मी भजन नहीं है, बल्कि बहुत पुराना पारंपरिक बुंदेली गीत है.

सुनील लोधी से पहले ये 2 सिंगर गा चुके हैं ‘मैंने तेरे ही भरोसे’

सुनील लोधी ने सबसे पहले बुंदेली लोकगायक चंद्रभूषण पाठक का नाम लिया और बताया कि वह भी इस भजन को गा चुके हैं. यानी जिस गीत को आज ‘हनुमान अंश’ के जरिए नई पहचान मिली है, वह पहले से ही बुंदेलखंड की लोक-संस्कृति और भजन परंपरा का हिस्सा रहा है. उन्होंने बुंदेली लोकगायकी के मशहूर नाम देशराज पटेरिया का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि पटेरिया जी ने भी ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ को अपनी आवाज दी है. देशराज पटेरिया बुंदेली लोकगीतों और पारंपरिक गायकी के चर्चित नाम रहे हैं और उनकी आवाज ने इस तरह के लोकगीतों को पहचान दिलाई.

‘हनुमान जी का चमत्कार है’

ऐसे में ‘हनुमान अंश’ में सुनील लोधी की आवाज में सुनाई दे रहा यह भजन एक तरह से पुरानी बुंदेली परंपरा और नई पीढ़ी के सिनेमा के बीच कड़ी बन गया है. उन्होंने भावुक होते हुए फिल्म के मेकर्स का शुक्रिया अदा किया कि उन्हें ये मौका दिया. उन्होंने कहा कि यह हनुमान जी की कृपा है कि यह गीत ‘हनुमान अंश’ का हिस्सा बन पाया, जो काफी पॉपुलर हो गया.

क्या कहती हैं फिल्म की प्रोड्यूसर

इसी बातचीत में फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर भी थीं. उन्होंने फिल्म की युवा Gen Z प्रोड्यूसर ने अपना एक्सपीरियंस शेयर की. महज 21 साल की उम्र में अनुप्रिया ने नीम करोली बाबा से प्रेरित फिल्म बनाने का बड़ा जोखिम उठाया. उन्होंने कहा कि ये फिल्म बहुत पहले ही बन जानी चाहिए थी. क्योंकि आज का यूथ इसे पसंद कर रहा है. उन्होंने कहा कि बहुत कम लोगों को नीम करौली बाबा और उनकी महानता के बारे में जानते हैं.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 05, 2026, 14:04 IST





Source link

Previous Post

किताबों वाली नहीं, जिंदगी बदलने वाली टीचर हैं संगीता… महिलाओं को दे रहीं सेहत के साथ आत्मविश्वास की सीख

Next Post

विंढमगंज. निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर नवविवाहित मजदूर की मौत

Next Post

विंढमगंज. निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर नवविवाहित मजदूर की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.