• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर नवविवाहित मजदूर की मौत

Jitendra by Jitendra
September 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता….


— लखनऊ में हादसा, अप्रैल में हुई थी शादी; शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम


विंढमगंज थाना क्षेत्र के जामपानी ग्राम पंचायत निवासी 24 वर्षीय देवकुमार गोंड पुत्र रामरतन गोंड की शुक्रवार शाम लखनऊ के गोमतीनगर में निर्माणाधीन भवन में काम करने के दौरान गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया गया कि देवकुमार गोंड रोजी-रोटी के लिए लखनऊ गया था और गोमतीनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन में मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार शाम काम के दौरान वह अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर साथ काम कर रहे लोगों और स्थानीय लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।

देवकुमार की शादी अप्रैल 2026 में हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। नवविवाहित युवक की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं माता-पिता और अन्य परिजनों का भी दुख से हाल बेहाल है।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद देवकुमार का शव पैतृक गांव जामपानी पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार घर पर जुट गए। गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। नवविवाहित युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Previous Post

सुनील लोधी नहीं, ये 2 सिंगर गा चुके हैं ‘हनुमान अंश’ का गाना ‘मैंने तेरे ही भरोसे’, हो गया खुलासा

Next Post

Asian Games: जापान में मेडल जीतने के लिए कंटेनर में रात गुजार रहे हैं भारतीय एथलीट? जानिए क्या है इसके पीछे का बड़ा कारण

Next Post
Asian Games: जापान में मेडल जीतने के लिए कंटेनर में रात गुजार रहे हैं भारतीय एथलीट? जानिए क्या है इसके पीछे का बड़ा कारण

Asian Games: जापान में मेडल जीतने के लिए कंटेनर में रात गुजार रहे हैं भारतीय एथलीट? जानिए क्या है इसके पीछे का बड़ा कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.