• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘क्या हम मुसलमान हैं?’ जब फरहान अख्तर ने पिता से पूछा सवाल, जावेद अख्तर बोले- ‘अश्लील काम किए बिना कमाया नाम’

Admin by Admin
September 4, 2026
in मनोरंजन
0
‘क्या हम मुसलमान हैं?’ जब फरहान अख्तर ने पिता से पूछा सवाल, जावेद अख्तर बोले- ‘अश्लील काम किए बिना कमाया नाम’


Last Updated:September 03, 2026, 23:29 IST

जावेद अख्तर ने बताया कि फरहान अख्तर ने 8 साल की उम्र में उनसे पूछा था, ‘क्या हम मुसलमान हैं?’ जावेद ने जवाब दिया कि जन्म का शहर या समुदाय मायने नहीं रखता, बल्कि मायने यह रखता है कि आप क्या हैं.

'क्या हम मुसलमान हैं?' फरहान अख्तर ने पिता से पूछा सवाल, जावेद अख्तर ने ये कहाZoom

वेटरन लिरिसिस्ट और स्क्रीन राइटर जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों और अलग अंदाज की वजह से चर्चा में रहते हैं. वह अक्सर धर्म पर भी अपना मत रखते नजर आते हैं. इस बार उन्होंने अपने बेटे के उस सवाल का जिक्र किया. जब वह 8 साल के रहे होंगे तो उन्होंने पिता से पूछा था कि ‘क्या हम मुसलमान हैं?’ चलिए बताते हैं उन्होंने बेटे को क्या जवाब दिया.

‘इंडियन एक्सप्रेस’ के साथ बातचीत में जावेद अख्तर ने धर्म, घर के माहौल और उनकी सोच को लेकर जवाब दिया. गीतकार ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को कभी भी धर्म के बारे में नहीं सिखाया. उन्होंने कहा कि वैसे तो आमतौर पर 11-12 साल की उम्र तक बच्चों को कोई न कोई धर्म मिल चुका होता है लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को ये नहीं सिखाया.

धर्म पर बोले जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने बताया एक दिन उनके बेटे फरहान अख्तर ने इससे जुड़ा सवाल किया था. तब बेटे की उम्र करीब 8 साल की रही होगी. वह स्कूल से आए और आते के साथ ही सवाल किया. उनके कंधे पर स्कूल का बैग भी टंगा था. फरहाने ने पूछा, ‘क्या हम मुस्लिम हैं?’

जावेद अख्तर ने बच्चों को क्या जवाब दिया
जावेद अख्तर ने बेटे के सवाल पर ऐसा जवाब दिया जो उन्हें आजतक याद है. उन्होंने बताया, ‘मैंने बेटे को बताया कि आपका जब जन्म होता है तो एक शहर में होता है. वो कुछ भी हो सकता है पुणे, मुंबई, आगरा, अहमदाबाद, लंदन, न्यूयॉर्क या कुछ भी. तुम उसी तरह एक कम्युनिटी में भी पैदा होते हो. लेकिन ये मायने नहीं रखता कि तुम किस सिटी और किस कम्युनिटी में पैदा हुए हो. जो बात महत्व रखती है वो है कि तुम क्या हो. मेरा मतलब मेरे बच्चे किसी खास धर्म को मानने के बजाय धर्म से दूर रहकर बड़े हुए.’

बच्चों की सफलता पर भी बोले जावेद अख्तर
बता दें जावेद अख्तर ने दो शादियां की. पहली शादी उनकी हनी ईरानी से हुई. इस शादी से उनके दो बच्चे हुए फरहान अख्तर और जोया अख्तर. दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में हैं खूब टैलेंटिड हैं. बच्चों को लेकर जावेद अख्तर ने कहा, ‘मुझे दोनों ही बच्चों पर गर्व होता है. इसलिए नहीं कि दोनों सक्सेसफुल हैं. बल्कि इसलिए क्योंकि दोनों अच्छे से जीते हैं. उन्होंने ये सब अपने दम पर हासिल किया. दोनों की सफलता में मेरा कोई योगदान नहीं. वह कभी भी सक्सेस होने के लिए, नाम कमाने और पैसा कमाने के लिए बेताब नहीं थे. उन्होंने ऐसी तस्वीर बनाई है जो न तो भद्दी है न ही अश्लील. दोनों एक गरिमा में रहते हैं. मुझे तो बहुत खुशी महसूस होती है.’

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

First Published :

September 03, 2026, 23:29 IST





Source link

Previous Post

दिल्ली में ₹35 किलो मिलेगी प्याज, 1.21 लाख टन का बफर स्टॉक; NCR को लेकर क्या प्लान?, Ncr Hindi News

Next Post

सोनभद्र. जलमग्न रास्ते ने रोकी राह, कुत्ते के काटने के बाद नाव से अस्पताल पहुंचे मासूम

Next Post

सोनभद्र. जलमग्न रास्ते ने रोकी राह, कुत्ते के काटने के बाद नाव से अस्पताल पहुंचे मासूम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.