• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दिल्ली में ₹35 किलो मिलेगी प्याज, 1.21 लाख टन का बफर स्टॉक; NCR को लेकर क्या प्लान?, Ncr Hindi News

Admin by Admin
September 3, 2026
in राष्ट्रीय
0
दिल्ली में ₹35 किलो मिलेगी प्याज, 1.21 लाख टन का बफर स्टॉक; NCR को लेकर क्या प्लान?, Ncr Hindi News


प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली में 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर इसे बेचने की तैयारी है। खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी इसकी शुरुआत करेंगे। कैसे होगी बिक्री? क्या है सरकार का प्लान? इस रिपोर्ट में जानें…

प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली में इसे 35 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से उपलब्ध कराने की योजना है। केंद्र सरकार गुरुवार से दिल्ली में बफर स्टॉक का प्याज 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर बेचेगी। गौर करने वाली बात यह कि केंद्र सरकार की ओर से यह पहल ऐसे वक्त में की गई है जब देश के कई शहरों में प्याज की खुदरा कीमतें 55 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

1.21 लाख टन का ‘बफर स्टॉक’

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी बृहस्पतिवार को दिल्ली में रियायती दर पर प्याज की बिक्री की शुरुआत करेंगे। केंद्र सरकार ने 2026 के लिए प्याज का 1.21 लाख टन का ‘बफर स्टॉक’ तैयार किया है। इसी स्टॉक से प्याज को बाजार में उतारा जाएगा।

स्पेशल ट्रेन से 840 टन प्याज आ रहा दिल्ली

केंद्र सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों को कम करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार नासिक से 840 टन प्याज एक विशेष ट्रेन के जरिए दिल्ली ला रही है। इसको ‘कांदा एक्सप्रेस’ नाम दिया गया है। कुल 21 बोगियों में 840 टन प्याज दिल्ली लाई जा रही है।

कीमतों में गिरावट का अनुमान

केंद्र सरकार के इन कदमों से दिल्ली-एनसीआर में प्याज की कीमतें गिरने की संभावना है। सरकार की इस पहल से स्टॉक कर के महंगे दाम पर बिक्री करने वालों को भी झटका लगेगा। बाजार में आवक बढ़ने से प्याज की कीमतों में गिरावट आने की संभावना है।

बफर स्टॉक निकालेगी सरकार

केंद्र सरकार ने राहत देने के लिए एनसीसीएफ और नाफेड के बफर स्टॉक को बाहर निकालने का भी निर्णय लिया है। दिल्ली पहुंचने के बाद प्याज को अन्य शहरों में भी भेजे जाने की संभावना है। इस खुदरा बिक्री का संचालन 3 एजेंसियां भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नाफेड), भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और केंद्रीय भंडार करेंगी।

एनसीआर के शहरों में भी होगी बिक्री

एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक अनीस जोसेफ चंद्रा ने बताया कि हम गरुवार से दिल्ली में बिक्री शुरू करेंगे। इस वीकेंड तक NCR रीजन के शहरों में भी सस्ते प्याज की बिक्री शुरू की जाएगी। एनसीसीएफ के पास प्याज का करीब 62 हजार टन बफर स्टॉक है। इसमें से महाराष्ट्र के नासिक से 400 टन प्याज रेल के जरिए दिल्ली भेजा जा रहा है।

मोबाइल वैन का भी होगा इस्तेमाल

एनसीसीएफ दिल्ली में केंद्रीय भंडार के 100 स्टोर के जरिए प्याज बेचेगा। वहीं मदर डेयरी के करीब 300 बिक्री केंद्रों के जरिए प्याज बेचने को लेकर भी बातचीत चल रही है। एनसीसीएफ शुरुआत में 15 मोबाइल वैन के जरिए भी प्याज बेचेगा। इनकी संख्या शुक्रवार से बढ़ाकर 40 की जाएगी।

चंडीगढ़, लुधियाना, वाराणसी और अन्य शहरों में होगी बिक्री

एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक अनीस जोसेफ चंद्रा ने कहा कि रेल के जरिए आने वाली प्याज की खेप का इस्तेमाल चंडीगढ़, लुधियाना, वाराणसी और अन्य शहरों में भी बिक्री के लिए की जाएगी।नाफेड के पास 55 हजार टन से कम प्याज का बफर स्टॉक है। वह भी दिल्ली के अलावा कोच्चि और गुवाहाटी समेत अन्य केंद्रों पर रियायती दर पर प्याज बेचेगा।



Source link

Previous Post

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, बैढ़न की बस्तियों में घुसा पानी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

‘क्या हम मुसलमान हैं?’ जब फरहान अख्तर ने पिता से पूछा सवाल, जावेद अख्तर बोले- ‘अश्लील काम किए बिना कमाया नाम’

Next Post
‘क्या हम मुसलमान हैं?’ जब फरहान अख्तर ने पिता से पूछा सवाल, जावेद अख्तर बोले- ‘अश्लील काम किए बिना कमाया नाम’

'क्या हम मुसलमान हैं?' जब फरहान अख्तर ने पिता से पूछा सवाल, जावेद अख्तर बोले- 'अश्लील काम किए बिना कमाया नाम'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.