• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कभी जूते खरीदने को नहीं थे पैसे… 2 दिन में बनाया 2 नेशनल रिकॉर्ड, भारत का सबसे तेज धावक बना, कौन हैं गुरिंदरवीर सिंह

Admin by Admin
May 23, 2026
in खेल
0
कभी जूते खरीदने को नहीं थे पैसे… 2 दिन में बनाया 2 नेशनल रिकॉर्ड, भारत का सबसे तेज धावक बना, कौन हैं गुरिंदरवीर सिंह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:May 23, 2026, 22:36 IST

who is Gurindervir singh: नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कॉम्पिटिशन के दूसरे दिन गुरिंदरवीर सिंह ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में इतिहास रच दिया. उन्होंने महज 10.09 सेकंड के सनसनीखेज समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड (National Record) अपने नाम कर लिया. इस ऐतिहासिक दौड़ में गुरिंदरवीर ने इस सीजन में एशिया का दूसरा सबसे तेज समय दर्ज किया और अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी व पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनिमेश कुजूर को पीछे छोड़ दिया. भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में देश के सबसे तेज धावक बनने की यह जंग सालों तक याद रखी जाएगी.

कभी जूते खरीदने को नहीं थे पैसे, 2 दिन में बनाया 2 नेशनल रिकॉर्ड, रचा इतिहासZoom

गुरविंदरवीर सिंह ने 24 घंटे के भीतर रचा इतिहास.

रांची.  गुरिंदरवीर सिंह ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10.09 सेकंड में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने एशिया में इस सीजन का दूसरा सबसे तेज समय दर्ज किया और अपने प्रतिद्वंद्वी अनिमेष कुजूर को पीछे छोड़ दिया. इस प्रतियोगिता में गुरिंदरवीर और अनिमेष के बीच 100 मीटर की दौड़ में सबसे तेज भारतीय बनने की जंग हमेशा याद रखी जाएगी. ओडिशा के अनिमेष पिछले साल बनाए गए 10.18 सेकंड के रिकॉर्ड के साथ प्रबल दावेदार थे, लेकिन शुक्रवार को गुरिंदरवीर ने सेमीफाइनल हीट में इसे 10.17 सेकंड कर दिया.

इसके पांच मिनट बाद अनिमेष ने दूसरे सेमीफाइनल हीट में 10.15 सेकंड का समय निकालकर अपना रिकॉर्ड वापस हासिल कर लिया. शुक्रवार को पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड कुछ ही मिनटों में दो बार टूटा. पंजाब के गुरिंदरवीर ने फाइनल में जीत हासिल की और 10.10 सेकंड से कम समय में दौड़ने वाले पहले भारतीय बन गए. उन्होंने अनिमेष से 0.11 सेकंड तेज दौड़ लगाई और फिनिश लाइन पर दो फीट आगे रहे. गुरिंदरवीर सिंह ने दो साल पहले एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के बारे में बताया था कि अगर उन्हें अच्छे जूतों की जरूरत होती या फिर फूड स्लीमेंट की तो कोच साहब उन्हें मुहैया कराते हैं.  उन्होंने बताया था कि जब उनके पास कहीं जाने के पैसे नहीं होते थे तो उनके समुदाय के लोग उनकी मदद करते थे.

गुरविंदरवीर सिंह ने 24 घंटे के भीतर रचा इतिहास.

रिलायंस फाउंडेशन के प्रणव गुरव 10.29 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे. गुरिंदरवीर ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा तय 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के क्वालीफाइंग समय 10.16 सेकंड को पार कर लिया. उनका 10.09 सेकंड का समय इस सीजन में एशिया में दूसरा सबसे तेज है, जो जापान के फुकुतो कोमुरो के 10.08 सेकंड के बाद है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi



Source link

Previous Post

सोनभद्र. बभनी में दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे वृद्ध को कार ने रौंदा, उपचार के दौरान मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कभी जूते खरीदने को नहीं थे पैसे… 2 दिन में बनाया 2 नेशनल रिकॉर्ड, भारत का सबसे तेज धावक बना, कौन हैं गुरिंदरवीर सिंह
  • सोनभद्र. बभनी में दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे वृद्ध को कार ने रौंदा, उपचार के दौरान मौत
  • सोनभद्र. कोर्ट; चाकू के बल पर नौ वर्षीय बालिका संग दुष्कर्म, बीस साल की सजा
  • दुद्धी. जिला बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
  • दुद्धी. मण्डल की कामकाजी बैठक संपन्न, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.